मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़ में ड्रोन सर्वे से अफीम की खेती का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

C

CG Khabar

23 मार्च 2026, 01:20 PM 1 मिनट में पढ़ें 20

अफीम की खेती
अफीम की खेती

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जिला प्रशासन ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. लैलूंगा विकासखंड के ग्राम नवीन घटगांव में ड्रोन सर्वे के माध्यम से अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया गया है. 


जानकारी के मुताबिक, प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए किसान साधराम नाथ के खेत से भारी मात्रा में अफीम की फसल जब्त की, जो लगभग 242 वर्ग फीट क्षेत्र में फैली हुई थी. 

विज्ञापन

इसके साथ ही गांव के ही एक अन्य आरोपी अभिमन्यु नागवंशी के घर से सूखी अफीम की खेप बरामद की गई है. 


आरोपी ने टीम को देखते ही साक्ष्य मिटाने की कोशिश की, जिसे मुस्तैदी से नाकाम कर दिया गया. 


फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पूरे जिले में ड्रोन से इसी तरह कड़ी निगरानी जारी रहेगी. File Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

4 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

4 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

5 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

6 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

6 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP