रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: एनटीपीसी लारा ने दिव्यांगों को बांटे कृत्रिम अंग

C

CG Khabar

07 मार्च 2026, 06:31 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

NTPC Lara
NTPC Lara

रायपुर । संवाददाता: सामाजिक सरोकार और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एनटीपीसी लारा ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत आसपास के गांवों के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंगों का वितरण किया. इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों की गतिशीलता बढ़ाना, उनके आत्मविश्वास को पुनर्जीवित करना और उन्हें एक स्वतंत्र व गरिमामय जीवन जीने में सक्षम बनाना है.


इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीरज जलोटा, कार्यकारी निदेशक (यूएसएससी) एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पश्चिम क्षेत्र-II) उपस्थित थे. 

विज्ञापन


उनके साथ सुभाष ठाकुर (परियोजना प्रमुख), रेखा ठाकुर (अध्यक्षा, प्रेरिता महिला समिति), के.सी. सिन्हा रॉय (महाप्रबंधक-ओएंडएम), अशोक मिश्रा (महाप्रबंधक-प्रचालन एवं ईंधन प्रबंधन), हेमंत पावगी (महाप्रबंधक-परियोजना) और जाकिर खान (अपर महाप्रबंधक-मानव संसाधन) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और महिला समिति की सदस्य मौजूद रहीं.


इस अवसर पर नीरज जलोटा ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे प्रयासों से न केवल दिव्यांग व्यक्तियों की शारीरिक बाधाएं दूर होती हैं, बल्कि वे दैनिक जीवन में अधिक सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित होते हैं. 


कृत्रिम अंग पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी देखी गई और उन्होंने इस सहायता के लिए एनटीपीसी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया. यह कार्यक्रम क्षेत्र में सामाजिक समावेश और सामुदायिक कल्याण के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP