सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ का डिलीवरी ब्वॉय भोपाल में ऑनलाइन सट्टा रैकेट चलाते गिरफ्तार

C

CG Khabar

30 सित. 2025, 08:46 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

ऑनलाईन जुआ
ऑनलाईन जुआ

भोपाल । डेस्क: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार निवासी 28 वर्षीय अरुण वर्मा, जो पहले फूड डिलीवरी ब्वॉय थे, को भोपाल पुलिस ने एक ऑनलाइन सट्टा रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. 


यह रैकेट कथित तौर पर दुबई से संचालित एक मोबाइल ऐप के जरिए चलाया जा रहा था, जो हाल ही में प्रतिबंधित एक कुख्यात सट्टा ऐप की तर्ज पर बनाया गया था. 

विज्ञापन


पुलिस ने अरुण के साथ उसके छह सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया और 50 लाख रुपये कीमत के सट्टेबाजी उपकरण जब्त किए.


अयोध्या नगर के थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि अरुण का संपर्क छह महीने पहले टेलीग्राम के माध्यम से दुबई स्थित सट्टा ऐप संचालकों से हुआ था. 


इससे पहले, अरुण ऑनलाइन गेम्स और सट्टा ऐप्स का आदी था और उसने इसमें काफी पैसा गंवाया था. 


उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऑनलाइन सट्टा ऐप से संबंधित वीडियो खोजे और इस तरह ऐप संचालकों के संपर्क में आया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP