राष्ट्र

दिल्ली में विदेशी से लूटपाट, दुष्कर्म

नई दिल्ली | समाचार डेस्क: दिल्ली में मंगलवार की रात पहाड़गंज के इलाके में 51 वर्षीया डेनमार्क की महिला के साथ लूटपाट तथा सामूहिक दुष्कर्म किया गया. इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है. घटना के बाद पीड़िता अपने देश रवाना हो गई है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पहाड़गंज स्थित अपने होटल लौट रही थी. वह रास्ता भटक गई और उसी दौरान लोगों का एक समूह उसे बहला-फुसलाकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के करीब एक सुनसान इलाके में ले गया.

पुलिस ने बताया कि महिला से पहले चाकू की नोक पर लूटपाट की गई और उसके बाद करीब छह लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

बदहवास महिला किसी तरह अपने होटल पहुंची. उसने डेनमार्क दूतावास में कार्यरत अपने एक दोस्त को फोन पर इसकी जानकारी दी.

उधर, पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया और कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है.

error: Content is protected !!