रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

ईरान युद्ध, इजराइल और उसके लॉबी के दबाव में शुरू किया- जोसेफ केंट

C

CG Khabar

17 मार्च 2026, 05:56 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

जोसेफ केंट
जोसेफ केंट

वॉशिंगटन । डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में उस समय बड़ी हलचल मच गई, जब नेशनल काउंटर-टेररिज्म सेंटर (NCTC) के प्रमुख जोसेफ केंट ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. केंट ईरान के साथ चल रहे युद्ध के विरोध में इस्तीफा देने वाले ट्रंप प्रशासन के सबसे वरिष्ठ अधिकारी बन गए हैं. 


उन्होंने अपने फैसले के पीछे नैतिक कारणों का हवाला देते हुए कहा कि तेहरान की ओर से अमेरिका को कोई 'आसन्न खतरा' नहीं था.

विज्ञापन



सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर साझा किए गए अपने त्याग पत्र में केंट ने सीधे तौर पर युद्ध की आलोचना की. 


उन्होंने लिखा, "मैं ईरान में चल रहे युद्ध का समर्थन अपनी अंतरात्मा की आवाज पर नहीं कर सकता. ईरान हमारे देश के लिए कोई तत्काल खतरा नहीं था और यह स्पष्ट है कि हमने यह युद्ध इजराइल और उसके शक्तिशाली लॉबी के दबाव में शुरू किया है." 


केंट का यह बयान कानूनी रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान अमेरिकी कानून के तहत युद्ध शुरू करने के लिए किसी बड़े खतरे का प्रमाण होना आवश्यक है.


जोसेफ केंट को नेशनल इंटेलिजेंस की निदेशक तुलसी गबार्ड का करीबी माना जाता है. हालांकि, गबार्ड ने ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से चुप्पी साधी हुई है और वे केवल युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के सम्मान समारोह में ही नजर आई हैं. 


इस हाई-प्रोफाइल इस्तीफे ने अमेरिकी खुफिया विभाग को चौंका दिया है, जबकि व्हाइट हाउस और नेशनल इंटेलिजेंस के कार्यालय ने फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP