रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

तुर्किये से भारत लाया गया इनामी ड्रग माफिया नवप्रीत सिंह

C

CG Khabar

03 अक्टू. 2026, 02:03 PM 1 मिनट में पढ़ें 5

 नवप्रीत सिंह
नवप्रीत सिंह

नई दिल्ली । डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को घोषणा की कि नारको-तस्करी के एक बड़े मास्टरमाइंड नवप्रीत सिंह को तुर्किये से निर्वासित कर भारत वापस लाया गया है.


अमित शाह ने इस कार्रवाई को मोदी सरकार के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया. उन्होंने बताया कि नवप्रीत सिंह नवाब विर्क के फर्जी नाम और पहचान का सहारा लेकर तुर्किये की नागरिकता हासिल कर चुका था. 

विज्ञापन


इस फर्जी पहचान की आड़ में वह अफगानिस्तान से भारत में हेरोइन और मेथेम्फेटामाइन जैसे घातक ड्रग्स की तस्करी का सिंडिकेट चला रहा था.


भारतीय जांच एजेंसियों ने सतर्कता और सटीक रणनीति से उसकी फर्जी पहचान के पर्दे को हटाकर उसे बेनकाब किया और तुर्किये सरकार से उसका प्रत्यर्पण/निर्वासन सुनिश्चित कराया. 


भारत पहुंचते ही उसे नशीले पदार्थों की तस्करी और अन्य संगीन अपराधों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. 


गृह मंत्री ने इस सफल अभियान के लिए जांच और सुरक्षा एजेंसियों की सराहना करते हुए दोहराया कि केंद्र सरकार दिसंबर 2029 से पहले देश से हर नारको-कार्टेल का पूरी तरह सफाया करने के लिए प्रतिबद्ध है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP