रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

उत्तराखंड: अल्मोड़ा में गहरी खाई में गिरी बस, 6 यात्रियों की मौत

C

CG Khabar

30 दिस. 2025, 07:00 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

अल्मोड़ा बस एक्सीडेंट
अल्मोड़ा बस एक्सीडेंट

अल्मोड़ा । डेस्क: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां भिकियासैंण से रामनगर जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर विनायक के पास गहरी खाई में जा गिरी. 


इस हादसे में कम से कम 6 से 7 यात्रियों के मौके पर ही मारे जाने की आशंका है. 

विज्ञापन


राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं और मलबे में दबे जीवित लोगों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया. 


बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में करीब 17-18 यात्री सवार थे. घायलों को इलाज के लिए भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे हृदयविदारक बताया और प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. 


अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र पींचा के अनुसार, रेस्क्यू टीमें मौके पर हैं और राहत कार्य प्राथमिकता के साथ चलाया जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP