रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

अमेरिका: ग्रीन कार्ड के लिए रची फर्जी लूट, 11 भारतीयों पर केस दर्ज

C

CG Khabar

14 मार्च 2026, 07:19 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

Fake
Fake

नई दिल्ली । डेस्क: अमेरिका में संघीय अभियोजकों ने 11 भारतीय नागरिकों पर सशस्त्र लूटपाट की फर्जी घटनाएं रचने का गंभीर आरोप लगाया है. अधिकारियों के अनुसार, यह पूरी साजिश 'यू-वीजा' (U-Visa) के माध्यम से अवैध रूप से ग्रीन कार्ड प्राप्त करने के लिए रची गई थी. 


आरोपी कथित तौर पर स्टोर्स और रेस्तरां में दिखावटी डकैती करवाते थे, ताकि वहां मौजूद क्लर्क खुद को 'हिंसक अपराध का पीड़ित' बताकर आव्रजन राहत के लिए आवेदन कर सकें. 

विज्ञापन


अमेरिकी न्याय विभाग ने बताया कि इन आरोपियों में जितेंद्रकुमार पटेल, महेशकुमार पटेल, संजयकुमार पटेल, दीपिकाबेन पटेल, रमेशभाई पटेल, अमिताबेन पटेल, रौनककुमार पटेल, संगीताबेन पटेल, मिंकेश पटेल, सोनल पटेल और मितुल पटेल शामिल हैं.


जांच में सामने आया है कि मार्च 2023 के आसपास मैसाचुसेट्स, केंटकी और ओहियो जैसे राज्यों में कम से कम छह स्थानों पर इन फर्जी डकैतियों को अंजाम दिया गया. 


योजना के तहत एक 'लुटेरा' नकली हथियार लेकर दुकान में घुसता, नकदी छीनता और फरार हो जाता, जबकि यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो जाती थी. 


इसके बाद 'पीड़ित' बने क्लर्क पुलिस को सूचना देते और बाद में मानसिक या शारीरिक शोषण का हवाला देकर यू-वीजा के लिए आवेदन करते. 


आरोप है कि इसके लिए मास्टरमाइंड 'रामभाई' को मोटी रकम दी गई थी, जिसने स्टोर मालिकों को भी इस साजिश में शामिल करने के लिए भुगतान किया था. यदि ये सभी आरोपी दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें पांच साल तक की जेल और 2,50,000 अमेरिकी डॉलर तक के जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP