शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल, पास्टर समेत 7 गिरफ्तार

H

Hupendra Sharma

28 अग. 2025, 10:35 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

धर्मांतरण
धर्मांतरण

बिलासपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक के बाद एक कथित धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे हैं. इस बार आरोप है कि प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराया जा रहा था.


इस मामले को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पास्टर समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है.


पुलिस के मुताबिक मामला मस्तुरी थाना क्षेत्र के पेंड्री का है. हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि हिंदुओं को प्रलोभन देकर यहां धर्म सभा के बहाने बुलाकर धर्मांतरण कराया जा रहा था.


बताया गया कि हिन्दू संगठनों को सूचना मिली कि पेंड्री में एक बंद पड़े पोल्ट्री फॉर्म में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है. जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू परिवार की महिलाओं और बच्चों को बुलाया गया है.


इसके बाद हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंच कर इसका विरोध करते हुए जमकर हंगामा किए. साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी. 


सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर दबिश दी. जहां करीब 15 से 20 लोग मौजूद थे.


पुलिस ने पास्टर संजीव कुमार सूर्यवंशी समेत उसके सहयोगी 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.


पुलिस ने उनके पास से बड़ी संख्या में बाइबिल और डायरियां जब्त की है. सभी लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP