रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

यूएई ने पाकिस्तान से वापस मांगे 2 अरब डॉलर

C

CG Khabar

04 अप्रै. 2026, 05:14 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

शहबाज शरीफ
शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । डेस्क: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पाकिस्तान को दिया गया 2 बिलियन डॉलर का कर्ज वापस मांग लिया है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान इस महीने के अंत तक यह बड़ी राशि लौटाने की तैयारी कर रहा है. 


यूएई ने यह फंड पाकिस्तान के भुगतान संतुलन को संभालने के लिए स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान में 'सेफ डिपॉजिट' के तौर पर रखा था, जिसे अब तक सालाना आधार पर रोलओवर किया जाता रहा था. 

विज्ञापन


हालांकि, दिसंबर 2025 के बाद इसे केवल कम समय के लिए विस्तार दिया गया था, जिसकी अंतिम अवधि 17 अप्रैल को समाप्त हो रही है. 


पाकिस्तान पर इस वित्त वर्ष में कुल 12 अरब डॉलर के विदेशी कर्ज के रोलओवर की जिम्मेदारी थी, लेकिन यूएई के इस कदम ने उसकी वित्तीय चुनौतियों को बढ़ा दिया है. 


हालांकि पाकिस्तान के पास वर्तमान में 21 अरब डॉलर से अधिक का विदेशी मुद्रा भंडार है, लेकिन इस पुनर्भुगतान के बाद आने वाले महीनों में उसे नए बाहरी वित्तपोषण की सख्त जरूरत पड़ सकती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP