मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

थकान से चूर पटरी पर सोए दो मजदूरों की मौत, दो घायल

H

Hupendra Sharma

10 जून 2025, 09:52 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

पटरी पर सोए दो मजदूरों की मौत
पटरी पर सोए दो मजदूरों की मौत

बालोद | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है. झारखंड से काम की तलाश में दल्लीराजहरा आए 2 मजदूरों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. वहीं इस हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं. बताया जा रहा है कि थकावट की वजह से चारों मजदूर पटरी पर ही सो गए थे.


पुलिस के मुताबिक घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के कुसुमकसा के पास की है. बताया गया कि झारखंड से 11 मजदूर दल्लीराजहरा पहुंचे थे.

विज्ञापन


सभी मजदूर धनबाद जिले के चपचाची थाना के लक्ष्मणपुर गांव के निवासी हैं. 


सोमवार को किसी बात को लेकर ठेकेदार से विवाद होने पर सभी लोग देर रात में दल्लीराजहरा से कुसुमकसा की तरफ जा रहे थे. अपने सामान के साथ सभी लोग पटरी के सहारे पैदल चल रहे थे. इस बीच थकान की वजह चार मजदूर रेलवे ट्रैक पर बैठ गए.


इस दौरान युवकों को नींद आ गई और वे लोग वहीं ट्रैक पर ही सो गए. जबकि इनके 7 साथी आगे निकल चुके थे. 


इस दौरान अचानक एक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई. एक मजदूर ने ट्रेन आते देख बाकी साथियों को जगाने की कोशिश की लेकिन दो मजदूर समय रहते उठ नहीं पाए और ट्रेन उनके उपर से गुजर गई.


वहीं दो मजदूर जान बचाने भाग रहे थे लेकिन वे भी ट्रेन की अपनी चपेट में आ गए. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.


घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. लाश कई टुकड़ों में कटा हुआ था. जबकि दो युवक काफी गंभीर हालत में थे. उन्हें भी काफी चोटें आई हैं. तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज जारी है.


घायल मजदूरों ने ही बताया कि वे झारखंड से आए हैं. पुलिस उनके साथियों से पूरी जानकारी ले रही है. मृतकों के नाम कृष्णा राय और ढिल्लू राय है.


पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मजदूर किस ठेकेदार के पास काम करने आए थे और रेलवे ट्रैक के जरिए सफर क्यों कर रहे थे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

5 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

5 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

5 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

11 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

12 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP