बुध, 25 नव. 2026

CGKhabar

बस्तर: NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर से बचेली-किरंदुल परियोजना बंद करने का ऐलान

NMDC की L1-L2 भर्ती परीक्षा की तारीख तय करने की मांग पर दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर के सैकड़ों युवा एकजुट हो गए हैं. युवा बेरोजगार संघ ने 28 नवंबर से बचेली और किरंदुल परियोजनाओं का काम बंद कराने और मांगें पूरी होने तक दिन-रात धरने पर बैठने की घोषणा की है.

C

CG Khabar

24 नव. 2026, 10:34 AM 2 मिनट में पढ़ें 233

NMDC- दंतेवाड़ा में 28 नवंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन, बचेली-किरंदुल परियोजना ठप करने की चेतावनी
NMDC- दंतेवाड़ा में 28 नवंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन, बचेली-किरंदुल परियोजना ठप करने की चेतावनी

जगदलपुर । संवाददाता: बस्तर के दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले के सैकड़ों युवाओं ने अपने रोजगार और अधिकारों की लड़ाई तेज कर दी है. NMDC की L1-L2 भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और परीक्षा की तारीख सुनिश्चित करने की मांग को लेकर युवा बेरोजगार संघ ने 28 नवंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन करने का बिगुल फूंक दिया है. युवाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक सैकड़ों की संख्या में बेरोजगार युवा आंदोलन स्थल पर दिन-रात डटे रहेंगे. इस आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए युवाओं ने इससे पहले 17 नवंबर को भांसी में एक बड़ी बैठक आयोजित कर रणनीति बनाई थी.

युवा बेरोजगार संघ के इस चरणबद्ध आंदोलन के तहत 28 नवंबर से NMDC की बचेली और किरंदुल परियोजना का काम बंद कराने की कोशिश की जाएगी. इस महाआंदोलन को सफल बनाने के लिए युवाओं ने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है और जगह-जगह पर्चे चस्पा करने शुरू कर दिए हैं. 

संघ की मुख्य मांग है कि L1-L2 भर्ती परीक्षा की तिथि जल्द से जल्द तय कर घोषित की जाए और भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी युवा अपने हक के लिए इस मुहिम में साथ दें.

संगठन का मानना है कि यह संघर्ष केवल एक भर्ती परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बस्तर के युवाओं के रोजगार, उनके अधिकारों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा एक बड़ा मुद्दा है. 

संघ के अनुसार, भविष्य में NMDC में नए डिपॉजिट खुलने के साथ ही रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे, जिन पर स्थानीय युवाओं का अधिकार सुनिश्चित होना चाहिए.

इस लड़ाई को व्यापक रूप देने के लिए दंतेवाड़ा युवा बेरोजगार संघ ने सभी राजनीतिक और सामाजिक मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने का आह्वान किया है. संघ ने भाजपा, कांग्रेस, CPI, आम आदमी पार्टी और भीम आर्मी समेत तमाम राजनीतिक दलों से इस आंदोलन के लिए समर्थन मांगा है. 

इसके अतिरिक्त, बस्तरिया राज मोर्चा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, ST, SC और OBC वर्ग के लोगों, व्यापारिक संगठनों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मूल निवासियों तथा NMDC कर्मचारियों के बच्चों और उनके परिवारों से भी इस आंदोलन में शामिल होकर युवाओं की आवाज मजबूत करने की अपील की गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अंबिकापुर बिरला स्कूल हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदा 9वीं का छात्र
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर बिरला स्कूल हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदा 9वीं का छात्र, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 4 गिरफ्तार

3 घंटे पहले

जशपुर की चार ग्राम पंचायतों में पास्टर, फादर और सिस्टर के प्रवेश पर रोक के लगे बोर्ड
छत्तीसगढ़

जशपुर: चार पंचायतों के रास्तों पर पास्टर और फादर की नो-एंट्री के बोर्ड लगे, पेसा कानून का दिया हवाला

3 घंटे पहले

तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट को मारी टक्कर राजस्थान के 2 युवकों की मौत
छत्तीसगढ़

बस्तर: तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट को मारी टक्कर, राजस्थान के 2 युवकों की मौत

4 घंटे पहले

गोदावरी नदी में डूबा बीजापुर का 14 वर्षीय किशोर
छत्तीसगढ़

तेलंगाना: कालेश्वरम त्रिवेणी संगम में डूबने से बीजापुर के किशोर की मौत

4 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ के हरप्रीत सिंह भाटिया ने यूएई के लिए जड़ा यादगार शतक
छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा से दुबई की उड़ान: छत्तीसगढ़ के हरप्रीत सिंह भाटिया ने यूएई के लिए जड़ा यादगार शतक

4 घंटे पहले

 छत्तीसगढ़ भाजपा के उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव
छत्तीसगढ़

कोरबा में 500 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने किया स्वागत

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP