मंगल, 24 नव. 2026

CGKhabar

लखनऊ से अपहृत दो बच्चे बेमेतरा में सुरक्षित मिले, बदमाशों ने किया था अगवा

लखनऊ से अपहृत दो बच्चे सात दिनों बाद छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में सुरक्षित बरामद हुए हैं. बदमाशों ने समोसा-चॉकलेट का लालच देकर उन्हें अगवा किया था और रास्ते भर मारपीट की. हालांकि, बच्चों ने शौचालय जाने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई और भागकर अपनी जान बचाई.

C

CG Khabar

23 नव. 2026, 09:34 AM 2 मिनट में पढ़ें 99

लखनऊ से अपहृत दो बच्चे बेमेतरा में सुरक्षित मिले
लखनऊ से अपहृत दो बच्चे बेमेतरा में सुरक्षित मिले

बेमेतरा । डेस्क: समोसा और चॉकलेट खिलाने का झांसा देकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ से अगवा किए गए दो नाबालिग बच्चों ने अपनी सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से भागकर अपनी जान बचा ली है. करीब सात दिनों से लापता ये दोनों बच्चे छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में सुरक्षित मिल गए हैं. अपहरणकर्ता दोनों मासूमों को काले शीशे वाले वाहन में बैठाकर बेमेतरा ले आए थे और पूरे रास्ते उनके साथ डंडे से मारपीट भी की. 

बेमेतरा बस स्टैंड के पास बच्चों ने शौचालय जाने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई और नीचे उतरते ही वहां से भाग निकले. इसके बाद एक बच्चा सीधे वार्ड क्रमांक पांच मोहभाठा में रहने वाली अपनी बड़ी मां के घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई.

बच्चों के मिलने की सूचना पाकर लखनऊ की एक कपड़े की दुकान में मजदूरी करने वाली दोनों माताएं, मालती निषाद और सुमन, तुरंत बेमेतरा पहुंचीं. 

इनमें से एक परिवार साजा क्षेत्र के खैरझिटी गांव का निवासी है. परिजनों ने बताया कि लखनऊ में दोनों बच्चे कपड़े की दुकान की ओर जा रहे थे, तभी चार अज्ञात लोगों ने खाने-पीने की चीजों का लालच देकर उनका अपहरण कर लिया था. 

एक मां ने यह भी खुलासा किया कि उनके बच्चे के साथ पहले भी ऐसी घटना घट चुकी है, जिससे पूरा परिवार बेहद सहमा हुआ है.

इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हुए हैं. परिजनों का आरोप है कि जब वे बुधवार को शिकायत दर्ज कराने सिटी कोतवाली पहुंचे, तो पुलिस ने बिना कोई कार्रवाई किए उन्हें वापस लौटा दिया. 

अगले दिन दोबारा गुहार लगाने पर प्रशासन हरकत में आया और बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया. 

समिति के अधिकारियों द्वारा अलग-अलग पूछताछ किए जाने के बाद एक बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया गया है. वहीं, रविवार होने के कारण दूसरे बच्चे को कवर्धा के बाल गृह में सुरक्षित रखा गया है, जिसे सोमवार को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
NMDC- दंतेवाड़ा में 28 नवंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन, बचेली-किरंदुल परियोजना ठप करने की चेतावनी
छत्तीसगढ़

बस्तर: NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर से बचेली-किरंदुल परियोजना बंद करने का ऐलान

6 घंटे पहले

AI Generated Photo- बेंगलुरु की आईफोन कंपनी में 10वीं पास युवतियों के लिए भर्ती,
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी देगी बस्तर की 10वीं पास युवतियों को नौकरी

6 घंटे पहले

AI Generated Photo- फसल की सुरक्षा के लिए बिछाया गया करंट बना जानलेवा
छत्तीसगढ़

कोरबा: फसल की सुरक्षा के लिए बिछाया गया करंट बना जानलेवा, खेत जा रहे ग्रामीण ने गंवाई जान

6 घंटे पहले

NMDC के टीलिंग्स डंप का पहाड़ खिसका
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: टीलिंग्स के पहाड़ ने निगल लिए 4 प्राकृतिक नाले, जंगल और वन्यजीवों का अस्तित्व खतरे में

6 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दुर्ग स्थित भारती आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के पक्ष में फैसला सुनाया
छत्तीसगढ़

दुर्ग: भारती आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज को HC से राहत, 100 सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ

7 घंटे पहले

पत्थलगांव निवासी 25 वर्षीय आरोपी ललित अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

रायपुर: क्रिप्टो और USDT ट्रेडिंग के नाम पर 1.54 करोड़ की ठगी, पत्थलगांव से आरोपी गिरफ्तार

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP