रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

ईरान युद्ध से दुनिया पर मंडराया अतिरिक्त 'गंभीर भुखमरी' का खतरा: WFP

C

CG Khabar

17 मार्च 2026, 03:28 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

WFP World Food Programme
WFP World Food Programme

जेनेवा । डेस्क: विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने मंगलवार को एक चौंकाने वाली रिपोर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि यदि ईरान में जारी युद्ध जून तक खिंचता है, तो दुनिया भर में करोड़ों अतिरिक्त लोग भीषण भुखमरी की चपेट में आ सकते हैं. 


डब्लूएफपी के उप कार्यकारी निदेशक कार्ल स्काऊ ने जेनेवा में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि 26 फरवरी से ईरान पर शुरू हुए अमेरिकी-इजरायली हमलों ने न केवल मानवीय सहायता के प्रमुख रास्तों को बाधित कर दिया है, बल्कि वैश्विक स्तर पर खाद्य सामग्री, तेल और शिपिंग की लागत में भी भारी वृद्धि कर दी है.

विज्ञापन


विष्लेषण के अनुसार, इस युद्ध के कारण लगभग 4.5 करोड़ और लोगों के 'गंभीर भुखमरी' की श्रेणी में आने की आशंका है. 


इससे वैश्विक स्तर पर भूखे लोगों की कुल संख्या 31.9 करोड़ के वर्तमान रिकॉर्ड स्तर को भी पार कर जाएगी. 


कार्ल स्काऊ ने स्थिति को "भयावह" बताते हुए कहा कि दुनिया पहले से ही खाद्य संकट के दौर से गुजर रही थी और इस युद्ध ने आग में घी डालने का काम किया है. 


उन्होंने बताया कि हमलों के शुरू होने के बाद से शिपिंग लागत में 18% का उछाल आया है और दाताओं द्वारा रक्षा बजट पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के कारण डब्ल्यूएफपी के फंड में भी कटौती हुई है, जिससे राहत कार्यों पर दोहरा संकट आ गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP