रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

आरक्षण विरोधियों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज हो: रामदास आठवले

C

CG Khabar

24 अग. 2026, 08:00 AM 1 मिनट में पढ़ें 3

रामदास अठावले
रामदास अठावले

नई दिल्ली । डेस्क: केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रमुख रामदास आठवले ने आरक्षण का विरोध करने वालों और इसे समाप्त करने की मांग उठाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. आठवले ने कहा कि आरक्षण एक संवैधानिक अधिकार है, और जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं या इसे खत्म करने की मांग कर रहे हैं, उन पर राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए.


दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधारों और जातिगत आरक्षण के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के संदर्भ में आठवले ने कहा कि आरक्षण का विरोध सीधे तौर पर भारत के संविधान का विरोध है. 

विज्ञापन


ऐसे लोगों को संविधान विरोधी बताते हुए उन्होंने उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की.


उल्लेखनीय है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने आर्थिक आधार पर आरक्षण देने और जातिगत व्यवस्था को समाप्त करने की मांग को लेकर नारेबाजी की थी. 


हालांकि, दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि जंतर-मंतर पर इस तरह के किसी भी प्रदर्शन या जमावड़े की अनुमति नहीं दी गई थी और सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही भ्रामक खबरों से लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP