रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कर्ज का कहर: बेंगलुरु में युवक ने मां और बहन को मार खुदकुशी की कोशिश

C

CG Khabar

30 मार्च 2026, 03:03 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

बेंगलुरु हत्याकांड
बेंगलुरु हत्याकांड

बेंगलुरु । डेस्कक: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके अनेकल तालुक के मल्लेनाहल्ली में कर्ज के बोझ और बहन की गंभीर बीमारी से टूटे 26 वर्षीय एक युवक ने शनिवार रात अपने ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया. इस खौफनाक वारदात में युवक की मां और दिव्यांग बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका 12 वर्षीय भांजा और वह स्वयं गंभीर रूप से घायल हैं.


पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहन एमआर (26) ने वारदात को अंजाम देने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने कर्जदाताओं के दबाव और आर्थिक तंगी का जिक्र करते हुए इस चरम कदम की बात कही थी. 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान आशा (55) और उनकी बेटी वर्षिता (32) के रूप में हुई है. वर्षिता पिछले डेढ़ साल से ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही थी और व्हीलचेयर पर थी. 


पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि चिटफंड व्यवसाय में हुए भारी घाटे और बहन के इलाज के लिए लिए गए कर्ज के कारण मोहन अत्यधिक मानसिक तनाव में था. 


उसने कथित तौर पर अपनी मां, बहन और भांजे मयंक का गला काटने के बाद खुदकुशी की कोशिश की. फिलहाल, मोहन और मयंक का अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है और अत्तिबेले पुलिस ने हत्या व आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP