रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

राजस्थान: प्रेमी के साथ मिल कर पति को मार डाला

राजस्थान: सुहाग के कत्ल की 'खौफनाक' साजिश

C

CG Khabar

06 फ़र. 2026, 08:52 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

अंजू आशीष
अंजू आशीष

श्रीगंगानगर । डेस्क: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रावला मंडी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हनीमून के दौरान ही पति की हत्या की खौफनाक साजिश को अंजाम दिया. शुरुआत में इसे 'हिट एंड रन' और लूटपाट का मामला बताने वाली पत्नी की पोल तब खुल गई जब पुलिस को उसके बयानों और मेडिकल रिपोर्ट में विरोधाभास मिला. 


जाँच में सामने आया कि महज तीन महीने पहले शादी के बंधन में बंधी 23 वर्षीय अंजू अपने इस रिश्ते से खुश नहीं थी. उसने अपने पूर्व प्रेमी संजू के साथ मिलकर पति आशीष को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया.

विज्ञापन


घटना वाले दिन योजना के अनुसार अंजू अपने पति को टहलने के बहाने एक सुनसान इलाके में ले गई. वहाँ पहले से घात लगाए बैठे प्रेमी संजू और उसके साथियों ने आशीष पर हमला कर दिया. मेडिकल रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि आशीष की मौत सड़क हादसे में नहीं, बल्कि गला घोंटने और भारी वस्तु से सिर पर वार करने के कारण हुई थी. 


साजिश को असली रंग देने के लिए अंजू ने खुद अपने गहने और मोबाइल हमलावरों को सौंप दिए और सड़क पर बेहोश होने का नाटक किया ताकि इसे लूट के दौरान हुई दुर्घटना साबित किया जा सके. 


पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड्स और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर अंजू, उसके प्रेमी संजू और दो अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला मेघालय के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की याद दिलाता है, जहाँ उसकी पत्नी सोनम ने भी इसी तरह प्रेमी के साथ मिलकर हनीमून पर पति की हत्या को अंजाम दिया था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP