शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

बीजापुर मुठभेड़ पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, पुलिस का दावा-सभी ईनामी माओवादी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर मुठभेड़ पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, पुलिस का दावा-सभी ईनामी माओवादी

C

CG Khabar

02 फ़र. 2025, 04:28 PM 4 मिनट में पढ़ें 1

माओवादी
माओवादी

बीजापुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार को 8 संदिग्ध माओवादियों के मारे जाने की घटना को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं. कोरचोली गांव के आदिवासियों ने कहा है कि इस कथित मुठभेड़ में मारे गये दो लोग माओवादी नहीं हैं. वे गांव के आदिवासी थे.


इधर दूसरी ओर ग्रामीणों के उठे सवाल के बाद पुलिस ने मारे गये सभी संदिग्ध माओवादियों के विस्तृत परिचय जारी करते हुए, उन पर जारी ईनाम की रकम का भी ब्यौरा दिया है.


कोरचोली गांव के आदिवासियों का कहना है कि मुठभेड़ के बाद से गांव के 21 लोग लापता हैं. लेकिन वे पुलिस हिरासत में हैं या जंगल में भाग गए हैं, इस बारे में उन्हें कुछ भी नहीं पता है.


ग्रामीणों के अनुसार इस कथित मुठभेड़ में मारे गए लच्छु पोटाम और विज्जू पदम का माओवादियों से कोई लेना-देना नहीं था. दोनों सामान्य ग्रामीण हैं.

कोरचोली के ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार को जब बड़ी संख्या में गांव में सुरक्षाबलों ने प्रवेश किया तो गांव के लोग जंगल की ओर भागने लगे.

इसके बाद दोपहर में पास के जंगल से गोलियों की आवाज़ आई.


ग्रामीणों के अनुसार शाम को जब गांव के लोगों ने गांव से लापता लोगों की तलाश शुरु की तो पता चला कि गांव के 21 लोग गांव नहीं लौट हैं. ग्रामीणों ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम भरोसे के साथ नहीं कह सकते कि जो लोग लापता हैं, उन्हें सुरक्षाबल के जवान अपने साथ ले गए हैं या वे जंगल में कहीं छुपे हुए हैं.


ग्रामीणों के अनुसार लापता लोग


1. राजू पोदाम पिता लच्छू
2. बुधराम माड़वी माता मंगली
3. लच्छू पदाम पिता पांडू
4. बीजू पदाम पिता मुन्ना
5 संतू पोटाम पिता सुक्कू
6. बलराम पोटाम पिता सोमलू
7. कमलेश पोटाम पिता सोमलू
8. दिनेश पोटाम पिता भंगु
9. लच्छू पोटाम पिता जुटहा
10. सुकम पोटाम पिता पांडू
11. छोटू पोटाम पिता पांडू
12. राजू पोटाम पिता भंगु
13. राजू पोटाम पिता बोरुकु
14. सुधऱु पोटाम पिता बुधरु
15. हुंगा पोटाम पिता सोमलू
16. भंगु पोटाम पिता सोमलू
17. छोटू पोटाम पिता संतू
18. लच्छू ताती पिता चिन्ना
19. सोया पोटाम पिता टोकड़ा
20. दुला चाची पिता लखमू
21. नरेश ताती पिता बुद्धु

पुलिस ने क्या कहा
 

इधर बीजापुर पुलिस ने एक बयान जारी कर मारे जाने वाले 8 संदिग्ध माओवादियों का विवरण जारी किया है. पुलिस के अनुसार शनिवार को जो लोग मुठभेड़ में मारे गये हैं, उनमें एक पर 5 लाख का ईनाम था.
 

पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा मुठभेड़ के सबंध में जानकारी देते हुए अवगत कराया गया है कि जिला बीजापुर के थाना गंगालूर क्षेत्र के तोड़का-कोरचोली के जंगल में पश्चिम बस्तर डिवीजन के DVCM दिनेश मोड़ियम, PLGA कंपनी नम्बर 02, PLGA Platoon & Militia Company के सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी बीजापुर,एसटीएफ, कोबरा 202 एवं केरिपु 222 की संयुक्त टीम माओवादियों के विरूद्ध अभियान पर निकली थी. अभियान के दौरान सुरक्षा बलो की कार्यवाही में पश्चिम बस्तर डिवीजन के गंगालूर एरिया कमेटी, ACM और मिलिशिया कंपनी के 08 हार्ड कोर माओवादियों को सुरक्षा बलो ने  मार गिरया गया. मौके से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक एवं माओवादी सामग्री बरामद किया गया है.
 

पुलिस के अनुसार मारे जाने वालों का विवरण
 

1. कमलेश नीलकंठ उम्र 24 वर्ष, पश्चिम बस्तर डिवीजन, गंगालूर,एरिया कमेटी, ACM ईनाम 05.00 लाख रूपये
2. ताती कमलू पिता सोमा उम्र 30 वर्ष, पश्चिम बस्तर डिवीजन, गंगालूर LOS सदस्य,  ईनाम 03.00 लाख रूपये 
3. मंगल ताती पिता सुक्कु ताती उम्र 35 वर्ष पश्चिम बस्तर डिवीजन, गंगालूर LOS सदस्य, ईनाम– 03.00 लाख रूपये
4. लच्छु पोटाम पिता बुड़ता उम्र 40 वर्ष ,मिलिशिया कमाण्डर, पश्चिम बस्तर डिवीजन, मिलिशिया कंपनी, ईनाम-01.00 लाख रूपये
5. शंकर ताती पिता सुक्कू ताती उम्र 26 वर्ष, पश्चिम बस्तर डिवीजन, आरपीसी उपाध्यक्ष, ईनाम 01.00 लाख रूपये 
6. राजू ताती पिता सुक्कू ताती, पश्चिम बस्तर डिवीजन, सावनार आरपीसी उपाध्यक्ष, ईनाम -01.00 लाख 
7. विज्जू पदम पिता मुन्ना पदम उम्र 22 वर्ष, पश्चिम बस्तर डिवीजन, मिलिशिया कंपनी सदस्य, ईनाम 01.00 लाख रूपये
8. सन्नू ताती पिता स्व0मासा उम्र 40 वर्ष पश्चिम बस्तर डिवीजन, जनताना सरकार कमाण्डर सावनार आरपीसी,  ईनाम 01.00 लाख रूपये

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP