शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

MP में दाल की मूल्य समर्थन योजना के तहत खरीदी

C

CG Khabar

24 जून 2025, 11:23 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । डेस्क: मध्य प्रदेश में मूंग और उड़द की मूल्य समर्थन योजना के तहत खरीद होगी. उत्तर-प्रदेश में उड़द की पी.एस.एस के तहत खरीद के लिये सरकार तैयार है. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार नई दिल्ली में बैठक कर मध्य प्रदेश में मूंग और उड़द तथा उत्तर प्रदेश में उड़द को मूल्य समर्थन योजना (पी.एस.एस) के तहत खरीदने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. 


साथ ही खरीद से संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर राज्य के कृषि मंत्रियों के साथ संवाद भी किया और नेफेड, एन.सी.सी.एफ. व राज्य के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं.

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के लिये राज्य सरकार से प्राप्त प्रस्ताव पर मंत्रालय द्वारा विचार करने तथा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह द्वारा राज्य सरकार तथा अन्य हितधारकों के साथ बैठक के उपरांत मूल्य समर्थन योजना (पी.एस.एस.) के तहत राज्य में ग्रीष्मकालीन मूंग तथा ग्रीष्मकालीन उड़द खरीद करने की मंजूरी प्रदान की है.


वहीं, उत्तर प्रदेश में मूल्य समर्थन योजना (पी.एस.एस.) के तहत राज्य में ग्रीष्मकालीन उड़द खरीद करने की मंजूरी प्रदान की गई है.


शिवराज सिंह ने बैठक में कहा कि मूंग और उड़द की खरीद के फैसले से केंद्र सरकार को बड़ा वित्तीय भार वहन करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि खरीद सही तरीके से हो. किसानों से सीधे खरीद से ही बिचौलियों की सक्रियता कम होगी और लाभ सही मायनों में किसान तक पहुंच पायेगा. 


अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिकतम व कारगर प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के साथ किसानों के पंजीकरण की उचित व्यवस्थायें की जायें. आवश्यकता हो तो खरीद केंद्रों की संख्या में भी इजाफा करें व उचित और पारदर्शी व्यवस्था के साथ खरीद सुनिश्चित करें.  


शिवराज सिंह चौहान ने भंडारण को लेकर मिल रही अनियमितताओं की शिकायत को लेकर भी चिंता व्यक्त की और अधिकारियों व कृषि मंत्रियों को इस दिशा में ठोस कदम उठाने के प्रयास करने की बात कही. शिवराज सिंह ने उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री से कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित में हरसंभव काम करेगी. 


बैठक में मध्य प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुये.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
एलन मस्क
देश-विदेश

अमेरिकी चुनाव परिणाम के बाद एलॉन मस्क ने हटाए रिपब्लिकन समर्थन वाले एक्स पोस्ट

5 घंटे पहले

हत्या का आोरपी इंदुशेखर
देश-विदेश

बेंगलुरु: टैक्सी ड्राइवर ने परिवार का सफाया कर अलग-अलग जगह फेंके 7 शव

6 घंटे पहले

पुलिस एनकाउंटर- पटना
देश-विदेश

पटना एनकाउंटर: दानापुर हत्या कांड के 3 आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 42 राउंड चलीं गोलियां

6 घंटे पहले

एस.वाई. कुरैशी- पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त
देश-विदेश

चुनाव आयोग में बहुमत का नियम, अकेले CEC नहीं ले सकते फैसला: पूर्व CEC एस.वाई. कुरैशी

6 घंटे पहले

सीमा खन्ना- IT महानिदेशक, चुनाव आयोग
देश-विदेश

IT महानिदेशक सीमा खन्ना अब सीनियर DEC पवन कुमार शर्मा की निगरानी में करेंगी काम

7 घंटे पहले

नेतन्याहू-ट्रंप
देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल के बीच अब सैन्य मदद नहीं, रक्षा तकनीक की होगी नई डील

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP