गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

जनता के वोट की ताकत कम हो रही है- भूपेश बघेल

C

CG Khabar

16 जून 2026, 12:18 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

भूपेश बघेल
भूपेश बघेल

रायपुर । संवाददाता: रायपुर में कांग्रेस के नवनियुक्त जिला और शहर अध्यक्षों को मजबूत करने के लिए एक विशेष 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होने जा रहा है. 21 जून से 30 जून 2026 तक चलने वाले इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शिरकत करेंगे और संगठन को धार देने के गुर सिखाएंगे. 


इस संबंध में एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए हैं. राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत में जुबानी जंग तेज हो गई है.

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी की हालिया चुनावी जीतों पर तीखा हमला बोला है. दुर्ग सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए, वहां भाजपा का स्ट्राइक रेट अचानक 90 फीसदी तक पहुंच गया. 


हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार, असम और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों का जिक्र करते हुए बघेल ने कहा कि ऐसी सफलता सामान्य राजनीतिक माहौल में मुमकिन नहीं है. 


उन्होंने इसे 'चोरी नहीं, बल्कि लोकतंत्र की डकैती' करार देते हुए आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की प्रक्रियाओं और मतदाता सूचियों में बदलाव कर नतीजों को प्रभावित किया जा रहा है, जिससे जनता के वोट की ताकत कमजोर हो रही है. 


इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में ईवीएम मशीनों के नष्ट होने की खबरों का हवाला देते हुए चुनावी पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े किए.


इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस पर जमकर तंज कसा था. 


रमन सिंह ने राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी देश में जहां भी जाते हैं, वहां कांग्रेस का पूरी तरह बंटाधार हो जाता है. 


उन्होंने तंजिया लहजे में कहा कि राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ का दौरा जरूर करना चाहिए, ताकि यहां भी कांग्रेस की वास्तविक स्थिति सबके सामने साफ हो सके. इसी बयान के बाद सूबे की राजनीति में भूपेश बघेल और रमन सिंह के बीच यह बड़ा वैचारिक टकराव देखने को मिला है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

5 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

5 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

6 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

1 सप्ताह पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

1 सप्ताह पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP