छत्तीसगढ़ से भी चलेगी एक समर स्पेशल ट्रेन
बिलासपुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ में पिछले कई सालों से बंद पड़ी या कैंसल कर दी गईं कई रेलगाड़ियों से परेशान यात्रियों को थोड़ी राहत मिलने वाली है. हालांकि इनमें से केवल एक ट्रेन छत्तीसगढ़ से चलेगी.
लेकिन जैसा कि जाहिर है, रेलवे तमाम स्टेशनों से गुजरने वाली गाड़ियों को उन इलाकों से जोड़ कर बता रहा है और केवल 11 समर स्पेशल ट्रेनों को हर गुजरने वाले स्टेशन से जोड़ कर इस बड़ी उपलब्धि की तरह प्रचारित किया जा रहा है.
बहरहाल ये ट्रेनें 2 अप्रैल से 16 जुलाई तक चलेंगी और 20 से ज्यादा बड़े स्टेशनों को जोड़ेंगी.
ट्रेनों की संख्या और तारीख इस प्रकार है-
गाड़ी संख्या 08743/08744 दुर्ग–हरिद्वार–दुर्ग: 19 अप्रैल से 29 जून 2026 तक, 11 फेरे
गाड़ी संख्या 08865/08866 इतवारी–शालीमार: 2 अप्रैल से 26 जून 2026 तक, 13 फेरे
गाड़ी संख्या 01001/01002 एलटीटी–संतरागाछी–एलटीटी: 21 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 तक, 13 फेरे
गाड़ी संख्या 08609/08610 हटिया–एलटीटी–हटिया: 20 अप्रैल से 17 जून 2026 तक, 9 फेरे
गाड़ी संख्या 07051/07052 तिरुपति–रक्सौल–तिरुपति: 13 अप्रैल से 28 मई 2026 तक, 7 फेरे
गाड़ी संख्या 03253/03254/03255 पटना–चर्लपल्ली–पटना: 8 अप्रैल से 27 मई 2026 तक, 15 फेरे
गाड़ी संख्या 08867/08868 गोंदिया–रक्सौल–गोंदिया: 25 अप्रैल से 28 जून 2026 तक, 10 फेरे
गाड़ी संख्या 01145/01146 एलटीटी–हावड़ा–एलटीटी: 14 व 16 अप्रैल 2026, 1 फेरा
गाड़ी संख्या 08871/08872 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मालदा टाउन: 19 से 27 अप्रैल 2026 तक, 3 फेरे
गाड़ी संख्या 01429/01430 पुणे–संतरागाछी–पुणे: 15 से 24 अप्रैल 2026 तक, 2 फेरे
गाड़ी संख्या 01127/01128 एलटीटी–संतरागाछी–एलटीटी: 24 अप्रैल से 3 मई 2026 तक, 2 फेरे