NEET UG 2025: कठिन प्रश्नपत्र का असर
नई दिल्ली । डेस्क: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को नीट यूजी 2025 का परिणाम घोषित किया. इस बार का प्रश्नपत्र काफी कठिन होने के कारण कोई भी उम्मीदवार 720 में से पूरे अंक हासिल नहीं कर सका. पिछले साल 17 छात्रों ने परफेक्ट स्कोर बनाया था, लेकिन इस बार टॉपर राजस्थान के महेश कुमार रहे, जिन्होंने 686 अंक (99.9999547 पर्सेंटाइल) प्राप्त किये. टॉप 10 में केवल एक महिला उम्मीदवार, दिल्ली की अविका अग्रवाल, पांचवें स्थान पर रहीं.
इस साल 22.09 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जिनमें से 12.36 लाख उत्तीर्ण हुये. पिछले साल की तुलना में क्वालिफाई करने वालों की संख्या घटी है. 5.14 लाख पुरुष और 7.22 लाख महिला उम्मीदवारों ने सफलता पाई. उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 1.70 लाख, महाराष्ट्र से 1.25 लाख और राजस्थान से 1.19 लाख उम्मीदवार उत्तीर्ण हुये.
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ से भिलाई के दर्शित जैन टापर रहे हैं. उल्हें 99.97 परसेंटाइल मिला है. इनकी आल इंडिया रैंकिग 524 है.
इस बार छत्तीसगढ़ से 43718 छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था जिसमें से 22261 अर्थात् 50.91 फीसदी छात्र क्वालीफाई किये हैं.
पार्थ अहार ने कोटा में रहकर तैयारी की और एआईआर 862 लाया है. महावीर नगर के ऋषभ अग्रवाल ने 1272वीं रैंक, रावतपुरा कॉलोनी निवासी ऋषभ पंडा ने 2066वीं रैंक और आशना गुप्ता ने 2625वीं रैंक प्राप्त किया है.
टॉप 10 रैंक होल्डर्स
महेश कुमार (राजस्थान)
उत्कर्ष अवधिया (मध्य प्रदेश)
कृष्णा जोशी (महाराष्ट्र)
मृणाल किशोर (दिल्ली)
अविका अग्रवाल (दिल्ली)
जेनिल विनोदभाई (गुजरात)
केशव मित्तल (पंजाब)
भव्य चिराग (गुजरात)
हर्ष केदावत (दिल्ली)
आरव अग्रवाल (महाराष्ट्र)
सीटों की जानकारी
नीट के माध्यम से MBBS की 1.08 लाख सीटों (56,000 सरकारी और 52,000 निजी कॉलेजों में) के लिये प्रवेश होगा. इसके अलावा, दंत चिकित्सा, आयुर्वेद और अन्य पाठ्यक्रमों में भी नीट स्कोर मान्य है.
कैटेगरी वाइस परिणाम
जनरल: 3.39 लाख
OBC: 5.65 लाख
SC: 1.69 लाख
ST: 67,234
EWS: 97,085