रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बिहार में NDA की भारी जीत, कौन बनेगा मुख्यमंत्री ?

C

CG Khabar

14 नव. 2025, 02:15 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

बिहार चुनाव
बिहार चुनाव

पटना । डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA, 196 सीटों पर जीता/ आगे है. वहीं महागठबंधन 34 सीटों पर जीता/ आगे है. इस तरह से बिहार विधानसभा में NDA की सरकार बनना तय है लेकिन कौन बनेगा मुख्यमंत्री इसको लेकर अभी भी रहस्य कायम है. क्या नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे या सबसे बड़ी पार्टी होने पर भाजपा किसी का नाम आगे कर सकती है यह आने वाले दिनों में ही पता चल पायेगा.


शाम 7.24 तक चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा 66 सीट जीत चुकी है तथा 23 सीटों पर आगे है. इस तरह से भाजपा के खाते में 89 सीटें जा रही है. भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

विज्ञापन


जनता दल युनाइटेड के पाले में 84 सीटें आ रही है. इस तरह से 84 सीटों के साथ वह दूसरे नंबर पर है. इस कारण से कयास लगाये जा रहें हैं कि शायद इस बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री न बन पाये तथा यह पद भाजपा के पास जा सकता है. चुनाव कैंपेन के समय मीडिया में नीतीश कुमार के स्वास्थ्य लेकर सवाल उछाले गये थे. जदयू 49 सीट जीत चुकी है तथा 35 सीटों पर आगे है.


लोक जनशक्ति पार्टी के खातें में 19 सीटें जाती दिख रही है. उसने 12 सीट जीता है तथा 7 सीटों पर आगे है. इस पार्टी को मंत्रिपरिषद में महत्वपूर्ण मंत्रालय तथा संख्या मिलना तय है.


हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा के पास 5 सीटें हैं. 2 सीटें वह जीत चुकी है तथा 3 सीटों पर आगे है.


वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के खाते में 26 सीटें जाती दिख रही है. 15 सीटें वह जीत चुकी है तथा 11 सीटों पर आगे है.


कांग्रेस, 6 सीटों पर सिमट चुकी है. उसने 2 सीटें जीती है तथा 4 सीटों पर आगे है.


सीपीएम 1 सीट जीत चुकी है तथा सीपीआईएमएल 1 सीट जीत चुकी है तथा 1 सीट पर आगे है.


बसपा भी 1 सीट पर आगे है.


राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी 1 सीट जीत चुकी है तथा 1 सीट पर आगे है. इंडियन इनक्लुसिव पार्टी 1 सीट पर आगे है.


देखना है कि भाजपा, बिहार में क्या रुख अख्तियार करती है. क्या वह मुख्यमंत्री का पद अपने पास रखती है? ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि नीतीश कुमार को कहां पर एडजस्ट किया जायेगा. या फिर भाजपा, बड़ा दिल दिखाते हुये नीतीश कुमार को ही फिर से मुख्यमंत्री बनाती है. यह सवाल पटना से लेकर दिल्ली के राजनीतिक गलियारे में गूंज रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP