मंगल, 24 नव. 2026

CGKhabar

TET अनिवार्यता पर 25 लाख शिक्षकों की लामबंदी: भूपेश बघेल के जरिए राहुल गांधी को ज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता से प्रभावित देशभर के करीब 25 लाख शिक्षकों ने राहत की मांग तेज कर दी है. टीईटी मुक्ति मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ज्ञापन भेजकर पुरानी भर्ती के शिक्षकों को इस बाध्यता से मुक्त करने के लिए संसद में मुद्दा उठाने और अध्यादेश लाने की पहल करने को कहा है.

C

CG Khabar

22 नव. 2026, 08:05 PM 2 मिनट में पढ़ें 307

टीईटी मुक्ति मोर्चा ने भूपेश बघेल के माध्यम से राहुल गांधी को ज्ञापन भेजा
टीईटी मुक्ति मोर्चा ने भूपेश बघेल के माध्यम से राहुल गांधी को ज्ञापन भेजा

रायपुर । संवाददाता: शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की बाध्यता से देशभर के लगभग 25 लाख शिक्षक गंभीर मानसिक अवसाद और तनाव से गुजर रहे हैं. इसी पीड़ा और पुरानी भर्ती के शिक्षकों को पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता से छूट दिलाने की मांग को लेकर टीईटी मुक्ति मोर्चा ने अपनी आवाज बुलंद कर दी है. मोर्चा ने इस मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एक ज्ञापन भेजकर संसद में इस विषय को उठाने और अध्यादेश के माध्यम से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को राहत दिलाने की पहल करने का आग्रह किया है. 

यह ज्ञापन छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के माध्यम से राहुल गांधी को सौंपा गया है, जिसकी प्रतिलिपि भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को भी दी गई है.

मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक सत्य नारायण जायसवाल और सह संयोजक पीयूष गुप्ता ने शिक्षकों की इस विकट स्थिति को सामने रखते हुए बताया कि सुप्रीम कोर्ट के अंजुमन इशात-ए-तलीम ट्रस्ट बनाम महाराष्ट्र राज्य मामले के फैसले के तहत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है. ज्ञापन में 17 अक्तूबर 2017 के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संशोधन का हवाला देते हुए कहा गया है कि पुरानी भर्ती के शिक्षकों पर नई अर्हता थोपना किसी भी तरह से उचित नहीं है. 

इस अनिवार्यता के चलते शिक्षक वर्तमान में गंभीर बीमारियों, बैंक ऋण और भारी आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं.

नियमों के इतिहास का जिक्र करते हुए ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि देशभर में बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्तियां शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) लागू होने और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की टीईटी अधिसूचना जारी होने से पहले ही हो चुकी थीं. उस समय तत्कालीन भर्ती नियमों और निर्धारित योग्यताओं के आधार पर ही इन शिक्षकों का चयन हुआ था. 

भारत सरकार द्वारा वर्ष 2009 में लागू किए गए आरटीई में टीईटी का कोई उल्लेख नहीं था. बाद में एनसीटीई ने वर्ष 2010 में राजपत्र अधिसूचना जारी कर कक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए टीईटी को अनिवार्य किया था, हालांकि उस अधिसूचना में भी पूर्व में नियुक्त शिक्षकों को इससे छूट देने का प्रावधान रखा गया था. इसी आधार पर अब अधिसूचना से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग तेज कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
भैंसा ओदार जलप्रपात में डूबने से 10वीं की छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़

पंडरिया: भैंसा ओदार जलप्रपात में डूबने से 10वीं की छात्रा की मौत, दोस्तों संग गई थी पिकनिक मनाने

5 घंटे पहले

AI Generated Photo- हाथी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

कवर्धा: हाथियों के हमलें में एक हफ्ते में दो महिलाओं की मौत, 20 गांवों में हाई अलर्ट

5 घंटे पहले

नवजात की तस्करी में डॉक्टर गिरफ्तार- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

रायपुर नवजात शिशुओं की तस्करी: दोषी पाये जाने पर अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, डॉक्टर की डिग्री होगी फ्रीज

5 घंटे पहले

लखनऊ से अपहृत दो बच्चे बेमेतरा में सुरक्षित मिले
छत्तीसगढ़

लखनऊ से अपहृत दो बच्चे बेमेतरा में सुरक्षित मिले, बदमाशों ने किया था अगवा

15 घंटे पहले

जीप-ट्रॉली की चपेट में आने से 17 साल के नाबालिग की मौत- बलरामपुर
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: कुसमी में जीप-ट्रॉली की चपेट में आने से 17 साल के नाबालिग की मौत, एक घायल

15 घंटे पहले

एक ही गांव के तीन लोगों की बस की टक्कर से मौत
छत्तीसगढ़

सक्ती सड़क हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे एक ही गांव के तीन लोगों की बस की टक्कर से मौत

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP