रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

विवाहिता से चलती कार में गैंगरेप, रेप के बाद सड़क पर फेंका

C

CG Khabar

31 दिस. 2025, 08:25 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

गैंगरेप
गैंगरेप

फरीदाबाद । डेस्क: हरियाणा के फरीदाबाद में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां 25 वर्षीय एक विवाहिता के साथ चलती वैन में सामूहिक बलात्कार किया गया. पुलिस के अनुसार, यह वारदात सोमवार रात की है जब लिफ्ट देने के बहाने दो युवकों ने महिला को अपनी गाड़ी में बिठाया और रात भर उसे शहर में घुमाते हुए दरिंदगी की. 


वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को राजा चौक के पास सड़क पर फेंक दिया, जिससे उसे सिर में गंभीर चोटें आई हैं.

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़िता वर्तमान में वैवाहिक विवाद के कारण अपने मायके में रह रही थी. 


सोमवार शाम वह सेक्टर-23 में अपनी सहेली से मिलने गई थी और लौटते समय वाहन के इंतजार में खड़ी थी, तभी आरोपियों ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की. गंतव्य पर ले जाने के बजाय आरोपी उसे गुरुग्राम की ओर ले गए और गाड़ी के अंदर ही वारदात को अंजाम दिया. 


घायल अवस्था में पीड़िता ने अपनी बहन को फोन कर जानकारी दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. 


फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल यादव ने पुष्टि की है कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रहने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन पूछताछ जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP