लंदन में ब्रिटिश सिख की हत्या
नई दिल्ली । डेस्क: लंदन में 30 वर्षीय ब्रिटिश सिख गुरमुख सिंह उर्फ गैरी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना 23 जुलाई को पूर्वी लंदन के इलफोर्ड में हुई. मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने 27 वर्षीय अमरदीप सिंह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिनका मुकदमा 5 जनवरी 2026 को होगा.
पुलिस का मानना है कि यह हमला परिचित लोगों के बीच हुआ. पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण बाएं जांघ में चाकू का घाव बताया गया.
एक 29 वर्षीय पुरुष और तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया, जो अब जमानत पर हैं.
गुरमुख के परिवार ने उन्हें एक मिलनसार और प्रिय व्यक्ति बताया.
पुलिस का कहना है कि जांच जारी है.