मंगल, 24 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: ढाई महीने की बीमार बहन की अस्पताल में मौत से आहत 10 साल की मासूम ने की आत्महत्या

कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के अमातिकरा गांव में एक ही दिन दो बेटियों की मौत से मातम पसर गया है. सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित ढाई महीने की बच्ची की अस्पताल में मौत के बाद उसकी 10 साल की बहन ने कथित तौर पर जान दे दी.

C

CG Khabar

23 नव. 2026, 08:29 AM 2 मिनट में पढ़ें 165

10 साल की मासूम ने की आत्महत्या- कोरबा
10 साल की मासूम ने की आत्महत्या- कोरबा

कोरबा । संवाददातता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अपनी ढाई महीने की बीमार बहन की अस्पताल में मौत के बाद 10 वर्षीय एक लड़की रूपकुंअर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. 

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी. 

यह दुखद हादसा शुक्रवार को बांगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अमातिकरा गांव में हुआ. 

एक ही दिन में अपनी दो बेटियों को खो देने से पूरा परिवार गहरे सदमे और शोक में डूब गया है. 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रानी नाम की ढाई महीने की बच्ची पिछले कुछ दिनों से सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित थी. 

उसका इलाज पहले एक स्थानीय अस्पताल और पोड़ी उपरोड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था. 

गुरुवार रात को जब बच्ची की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी, तो उसे बेहतर इलाज के लिए कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया था, जहां उसकी मौत हो गई.

जब माता-पिता बच्ची के शव को लेकर गांव लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनकी बड़ी बेटी रूपकुंवर घर के एक कमरे में फंदे से लटकी हुई है. उसकी साढ़े तीन साल की बहन रागिनी पास ही बैठी थी. रूपकुंवर को तुरंत पोंडी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
NMDC- दंतेवाड़ा में 28 नवंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन, बचेली-किरंदुल परियोजना ठप करने की चेतावनी
छत्तीसगढ़

बस्तर: NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर से बचेली-किरंदुल परियोजना बंद करने का ऐलान

6 घंटे पहले

AI Generated Photo- बेंगलुरु की आईफोन कंपनी में 10वीं पास युवतियों के लिए भर्ती,
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी देगी बस्तर की 10वीं पास युवतियों को नौकरी

6 घंटे पहले

AI Generated Photo- फसल की सुरक्षा के लिए बिछाया गया करंट बना जानलेवा
छत्तीसगढ़

कोरबा: फसल की सुरक्षा के लिए बिछाया गया करंट बना जानलेवा, खेत जा रहे ग्रामीण ने गंवाई जान

6 घंटे पहले

NMDC के टीलिंग्स डंप का पहाड़ खिसका
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: टीलिंग्स के पहाड़ ने निगल लिए 4 प्राकृतिक नाले, जंगल और वन्यजीवों का अस्तित्व खतरे में

6 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दुर्ग स्थित भारती आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के पक्ष में फैसला सुनाया
छत्तीसगढ़

दुर्ग: भारती आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज को HC से राहत, 100 सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ

7 घंटे पहले

पत्थलगांव निवासी 25 वर्षीय आरोपी ललित अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

रायपुर: क्रिप्टो और USDT ट्रेडिंग के नाम पर 1.54 करोड़ की ठगी, पत्थलगांव से आरोपी गिरफ्तार

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP