रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कर्नाटक: हिप्पोपोटामस के हमले में ट्रेनी पशु चिकित्सक की मौत

C

CG Khabar

20 मार्च 2026, 09:31 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

 हिप्पोपोटामस
हिप्पोपोटामस

बेंगलुरु । डेस्क: कर्नाटक के शिमोगा स्थित 'त्यावरेकोप्पा लायन एंड टाइगर सफारी' में एक मादा हिप्पोपोटामस के हमले में 27 वर्षीय ट्रेनी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. समीक्षा रेड्डी की मौत हो गई. मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली डॉ. समीक्षा हाल ही में सफारी में बतौर प्रशिक्षु नियुक्त हुई थीं. 


गुरुवार रात करीब 10.30 बजे, जब वह नॉन-इनवेसिव इन्फ्रारेड थर्मोग्राफी के जरिए एक गर्भवती दरियाई घोड़े के शरीर का तापमान जांच रही थीं, तभी जानवर ने अचानक उन पर हमला कर दिया.

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल डॉक्टर को तुरंत शिमोगा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके लीवर में गहरी चोट और अत्यधिक रक्तस्राव की पुष्टि की. 


चोटों के कारण उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया. 


वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मामले की जांच के लिए एक टीम गठित करने के आदेश दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए 'स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर' (SOP) का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP