रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

SBI में डकैती, 58 KG सोना व 8 Cr लूटे! सेना की वर्दी में घुसे डकैत

C

CG Khabar

17 सित. 2025, 06:11 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

डकैती
डकैती

बेंगलुरू । डेस्क: कर्नाटक के विजयपुरा शहर में देसी पिस्तौल दिखाकर बैंक में घुसकर कर्मचारियों को पीट-पीटकर बांध दिया और करोड़ों रुपये लूटकर भाग गए डाकुओं का गिरोह. घटना मंगलवार शाम को हुई. संबंधित बैंक अधिकारियों का दावा है कि कर्मचारियों को कुर्सियों से बांधकर कुल 58 किलो सोना और नगद 8 करोड़ रुपये लेकर भागे डाकू. 


पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपी की पहचान करने का प्रयास चल रहा है.

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम 6 बजे के आसपास बैंक बंद होने के ठीक पहले विजयपुरा के एसबीआई की शाखा में घुस गए डाकू. बैंक कर्मचारियों का कहना है कि आरोपी सैन्य वर्दी में थे. बैंक में घुसते ही डाकू गिरोह सीधे मैनेजर की कुर्सी के पास पहुंच गया. फिर कैशियर के सामने. पिस्तौल दिखाकर उन्हें धमकी दी गई. फिर जो कुछ कर्मचारी थे, सबको बांध दिया. किसी को खतरे की घंटी बजाने का मौका भी नहीं मिला.


आरोप है कि इसके बाद कुछ मिनटों तक बैंक में डाकू गिरोह ने तांडव मचाया. करोड़ों रुपये और किलो-किलो गहने लेकर बाहर निकल गए वे.


पुलिस ने बताया कि जिस गाड़ी से गिरोह आया था, वह एक सड़क पर मिल गई है. संदेह है कि आरोपी महाराष्ट्र की ओर भागे हैं. 


डाकू गिरोह को पकड़ने के लिए कर्नाटक और महाराष्ट्र पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू कर दिया है. जगह-जगह नाका तलाशी चल रही है. सड़कों पर सड़कों पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम चल रहा है.


उल्लेखनीय है, जून महीने में कर्नाटक के विजयपुरा में ही कनारा बैंक में डकैती हुई थी. 


उस बार 59 किलो सोना और 5 लाख 20 हजार रुपये लूटे गए थे. ढाई महीने के अंदर ही एक ही शहर में फिर बैंक डकैती हो गई. 


उस बार डाकू गिरोह से संबंध के आरोप में बैंक मैनेजर सहित कुछ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP