शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

कांकेर: रतनजोत के बीज खाने से प्राथमिक स्कूल के 7 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

C

CG Khabar

15 अक्टू. 2026, 04:00 AM 1 मिनट में पढ़ें 10

रतनजोत के बीज
रतनजोत के बीज

कांकेर । संवाददाता: कांकेर जिले के मातोली गांव में स्कूल समय के दौरान कथित रूप से रतनजोत (जटरोफा) के बीज खाने से प्राथमिक स्कूल के 7 बच्चे बीमार हो गए. बच्चों की तबीयत मंगलवार को घर लौटने के बाद अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत होने लगी. 


स्थिति को देखते हुए देर शाम परिजनों ने आनन-फानन में सभी बच्चों को पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से सभी बच्चे अब खतरे से बाहर हैं.


इस घटना ने स्कूल में बच्चों की देखरेख और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 


परिजनों ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि स्कूल अवधि के दौरान बच्चों तक जहरीले बीज कैसे पहुंचे, इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए. 


वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि वे पूरे मामले की जांच कर रहे हैं कि बच्चों ने किन परिस्थितियों में ये बीज खाए और क्या इसमें स्कूल स्तर पर निगरानी में कोई चूक हुई थी. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP