रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी फायरिंग, गुजरात आ रहा जहाज भी चपेट में

C

CG Khabar

22 अप्रै. 2026, 06:41 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

IRGC
IRGC

नई दिल्ली । डेस्क: ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स द्वारा बुधवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन वाणिज्यिक जहाजों पर की गई गोलीबारी से समुद्री व्यापार मार्ग पर तनाव बढ़ गया है. प्रारंभिक शिपिंग डेटा के अनुसार, इन जहाजों में से एक, लाइबेरिया के झंडे वाला कंटेनर शिप 'एपामिनोंडास' (Epaminondas), गुजरात के मुंद्रा पोर्ट की ओर आ रहा था. 


मरीन ट्रैफिक के आंकड़ों के मुताबिक, हमले के समय यह जहाज ओमान की खाड़ी में स्थित था. इस घटना में दो जहाजों को जब्त कर लिया गया है और कम से कम एक जहाज को नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

विज्ञापन


ईरान ने इस कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा है कि इन जहाजों ने समुद्री नियमों का उल्लंघन किया था और बिना समन्वय के जलमार्ग में प्रवेश किया था. 


वहीं, अन्य जहाजों में 'एमएससी फ्रांसेस्का' श्रीलंका के हंबनटोटा और 'यूफोरिया' जेद्दा की ओर जा रहा था. 


भारत के पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में 13 भारतीय ध्वज वाले जहाज फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं. यह तनाव ऐसे समय में बढ़ा है जब हाल ही में अमेरिका द्वारा ओमान सागर में एक ईरानी जहाज को जब्त किए जाने के बाद ईरान ने इसे "सशस्त्र समुद्री डकैती" करार दिया था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP