मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

C

CG Khabar

14 सित. 2026, 12:50 AM 1 मिनट में पढ़ें 28

 मोहसिन नकवी
मोहसिन नकवी

नई दिल्ली । डेस्क: दुबई में खेले गए महिला एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की और रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब अपने नाम किया. हालांकि, मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया. 


भारतीय टीम और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी के हाथों एशिया कप की ट्रॉफी स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया.

विज्ञापन


स्टेडियम में एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव देवजीत सैकिया भी मौजूद थे. 


प्रस्तुति समारोह के दौरान नकवी मंच पर उपस्थित थे और उन्होंने श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू को उपविजेता का चेक और पदक प्रदान किए. 


लेकिन इसके तुरंत बाद समारोह को समाप्त घोषित कर दिया गया और भारतीय खिलाड़ियों को ट्रॉफी नहीं सौंपी गई. भारतीय टीम ने इस तरह से अपना विरोध दर्ज कराया, जिससे पिछले वर्ष पुरुषों के एशिया कप 2025 के दौरान हुए विवाद की यादें फिर ताजा हो गईं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जेन्सन हुआंग और  एलिस हुआंग- एक डिनर के दौरान ताईपेई में दिनांक May 22, 2025
खबर खास

Nvidia प्रमुख के प्रेम प्रसंग की स्वीकारोक्ति के बाद सिलिकॉन वैली से सिंगापुर तक हड़कंप

2 घंटे पहले

AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

3 दिन पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

4 दिन पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
खबर खास

इलाहाबाद HC: 'सिख टिप्पणी' मामले में राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, कहा- सवाल उठाना सांसद का कर्तव्य

4 दिन पहले

सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

हिरासत मिलते ही टिक-टिक शुरू: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी अनिवार्य

4 दिन पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

क्या डेमोक्रेट अमेरिका-ईरान युद्ध को रोक पाएंगे?

4 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP