BJP-RSS राज में स्वतंत्र पत्रकारिता को किया जा रहा दंडित- खड़गे
नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा और आरएसएस पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान शासन में स्वतंत्र पत्रकारिता को दंडित किया जा रहा है और केवल सत्ता का गुणगान करने वालों को ही पुरस्कृत किया जा रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर साझा किए गए एक विस्तृत संदेश में खड़गे ने कहा कि 2014 के बाद से विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत की रैंकिंग लगातार गिरकर 157वें स्थान पर पहुंच गई है, जो लोकतंत्र के लिए एक गंभीर चेतावनी है.
On World Press Freedom Day, the nation must confront a stark and undeniable reality. Since 2014, India’s position in the World Press Freedom Index has steadily declined, falling to 157th place, under the BJP regime.
A free press, in its truest sense, does not exist to amplify…
खड़गे ने आरोप लगाया कि संघ परिवार ने कानूनी ढांचे, मानहानि कानूनों और यूएपीए जैसे कड़े प्रावधानों को न्याय के बजाय डराने-धमकाने के उपकरण के रूप में 'हथियार' बना लिया है.
उन्होंने दावा किया कि 2014 से 2023 के बीच दर्जनों पत्रकारों को जेल भेजा गया.
खड़गे ने पंडित नेहरू का हवाला देते हुए कहा कि प्रेस की आजादी लोकतंत्र का अनिवार्य हिस्सा है, जिसे आज 'पिंजरे में बंद' करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने सत्ता पक्ष को आगाह किया कि यदि लोकतांत्रिक मूल्यों का इसी तरह हनन होता रहा, तो यह संस्थाओं और जनता के लिए अपूरणीय क्षति होगी.