शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

ऋतिक रोशन ने गर्व से जताया अपना बंगाली कनेक्शन

C

CG Khabar

03 जन. 2026, 08:40 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन

मुंबई । डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने शनिवार को अपने भीतर मौजूद ‘25 फीसदी बंगाली खून’ को गर्व के साथ दुनिया के सामने रखा. कुर्ता और सफेद वाइड-लेग ट्राउजर पहनकर कराए गए एक खास फोटोशूट को उन्होंने ‘शोनार बांग्ला’ को समर्पित किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.


ऋतिक ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “मेरे अंदर का 25% बंगाली खून चमक रहा है. #shonarbangla.” 51 वर्षीय अभिनेता के इस पोस्ट के बाद उनके प्रशंसकों में उत्सुकता बढ़ गई और उनके पारिवारिक इतिहास को लेकर कई सवाल पूछे जाने लगे.



दरअसल, ऋतिक की दादी इरा रोशन बंगाली थीं. उनका जन्म मोइत्रा परिवार में हुआ था. इरा एक जानी-मानी गायिका और संगीतकार थीं और उन्होंने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के साथ युगल गीत भी गाया था. इसी विरासत को ऋतिक ने अपने पोस्ट के जरिए याद किया.


फैंस की जिज्ञासा यहीं नहीं थमी. एक यूजर ने तो एआई बॉट ‘ग्रोक’ से मज़ाकिया अंदाज़ में यह तक पूछ लिया कि ऋतिक के बाकी 75 फीसदी जीन किसके हैं, क्योंकि उन्हें “बेहतरीन प्राकृतिक विरासत” वाला अभिनेता माना जाता है.


ऋतिक रोशन, अभिनेता-निर्देशक राकेश रोशन के बेटे हैं और अपनी फिटनेस, शानदार डांस और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के कारण उन्हें फैंस ‘भारतीय सिनेमा का ग्रीक गॉड’ कहते हैं. 2010 में कहो ना… प्यार है से बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उन्होंने बेहद कम समय में सुपरस्टार का दर्जा हासिल किया.


वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक की हालिया फिल्म वॉर 2, 14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई थी. इसके अलावा उन्होंने प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रखा है. उनकी कंपनी HRX Films, प्राइम वीडियो पर आने वाली आगामी सीरीज स्टॉर्म को प्रोड्यूस कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP