रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

मथुरा में गौ रक्षक 'फरसा वाले बाबा' की मौत के बाद भारी तनाव

C

CG Khabar

21 मार्च 2026, 09:07 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

Police van
Police van

मथुरा । डेस्क: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद स्थित कोसीकलां क्षेत्र में शनिवार सुबह गौ रक्षक और ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध संत चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है. इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मथुरा नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. 


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गौ-तस्करी के संदेह में एक वाहन को रोकने के दौरान तस्करों ने बाबा पर गाड़ी चढ़ाकर उनकी हत्या कर दी. 

विज्ञापन


इस दौरान उग्र भीड़ और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, जिसमें सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुँचाया गया है.


मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. 


हालांकि, इस मामले में पुलिस का बयान प्रदर्शनकारियों के दावों से अलग है. 


मथुरा पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 3:00 से 4:00 बजे के बीच घने कोहरे के कारण हुई. 


पुलिस का कहना है कि बाबा ने जिस गाड़ी को रोका था, उसमें किराने का सामान था और पीछे से आ रहे तार से लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. 


पुलिस ने इसे एक सड़क हादसा करार देते हुए गौ-तस्करी के एंगल को पूरी तरह खारिज किया है. फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP