शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

धर्मेन्द्र के 90वें जन्मदिन पर हेमा मालिनी, 'मुझे अकेला छोड़ गए'

C

CG Khabar

09 दिस. 2025, 07:49 AM 2 मिनट में पढ़ें 4

धर्मेन्द्र
धर्मेन्द्र

मुंबई । डेस्क: दिवंगत अभिनेता धर्मेन्द्र का 8 दिसंबर को 90वां जन्मदिन होता, लेकिन उनके निधन को लगभग दो सप्ताह हो चुके हैं. अभिनेता के जाने के बाद से देओल परिवार शोक में डूबा हुआ है. धर्मेन्द्र के जन्मदिन के अवसर पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने एक भावुक पोस्ट साझा कर अपना दर्द बयां किया.


स्क्रीन पर कई महिलाओं के दिलों पर राज करने वाले धर्मेन्द्र ने हेमा मालिनी से शादी करने के लिए अपना धर्म बदल लिया था, हालांकि उन्होंने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर से संबंध नहीं तोड़ा. दोनों रिश्तों के बीच जटिलता, तनाव और भावनाएं थीं. बताया जाता है कि अभिनेता की माँ ने उन्हें अपनी पहली पत्नी को न छोड़ने की सलाह दी थी. 


वहीं, हेमा मालिनी ने कभी भी धर्मेन्द्र के परिवार को परेशान नहीं किया. अभिनेत्री का मानना था कि प्यार में उम्मीद नहीं रखनी चाहिए, बल्कि खुद को समर्पित कर देना चाहिए.


धर्मेन्द्र के जन्मदिन पर हेमा मालिनी स्वाभाविक रूप से दुखी थीं. उन्होंने सबसे पहले अपना अफसोस व्यक्त करते हुए लिखा, “तुम्हें गए हुए एक हफ्ता हो गया है. मुझे अकेला छोड़कर चले गए. अपने टूटे हुए दिल के टुकड़ों को जोड़ने की कोशिश कर रही हूँ. मैं जानती हूँ कि तुम्हारी आत्मा जीवन भर मेरे साथ रहेगी. तुमने मुझे दो प्यारे बच्चे दिए हैं. हमने खूबसूरत वक्त साथ बिताया. तुम्हारे दिए सुखद यादों के सहारे ही बाकी जिंदगी गुजार दूँगी. जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार.” 


धर्मेन्द्र के जन्मदिन पर बेटे सनी देओल और बेटी ईशा देओल ने भी भावुक पोस्ट किए, जिसमें ईशा ने लिखा कि वह अपने पिता को हर दिन याद करती हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP