रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

JW Marriott और Andaz Delhi 5-स्टार होटलों में कॉकरोच मिलने पर FSSAI की चेतावनी

C

CG Khabar

02 सित. 2026, 05:27 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

fssai
fssai

नई दिल्ली । डेस्क: देश के प्रतिष्ठित 5-स्टार होटलों में खान-पान और साफ-सफाई की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कड़ा रुख अपनाया है. दिल्ली के एरोसिटी स्थित दो प्रमुख लग्जरी होटलों JW Marriott और Andaz Delhi में हाल ही में की गई जांच के दौरान कॉकरोच का संक्रमण, एक्सपायर्ड खाना, खराब स्वच्छता और भोजन का गलत रखरखाव जैसी गंभीर कमियां पाई गईं. 


इन बड़ी लापरवाहियों पर FSSAI ने सख्त एक्शन लेते हुए दोनों होटलों को कारण बताओ नोटिस थमाया है.

विज्ञापन


इस घटनाक्रम के बाद FSSAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रजीत पुन्हानी ने देश की तमाम बड़ी 5-स्टार हॉस्पिटैलिटी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई. 


बैठक में नियामक ने स्पष्ट संदेश दिया कि खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा नियमों के उल्लंघन पर "ज़ीरो टॉलरेंस" की नीति लागू रहेगी. 


FSSAI ने यह भी साफ किया कि ग्राहकों को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन सुनिश्चित कराने के लिए अब देशभर के लग्जरी होटलों में औचक निरीक्षण का दायरा और तेज़ कर दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP