पूरा पाकिस्तान ब्रह्मोस की मारक क्षमता के भीतर- राजनाथ सिंह
लखनऊ । डेस्क: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां ब्रह्मोस एयरोस्पेस इकाई में निर्मित मिसाइलों के पहले बैच को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि ब्रह्मोस भारत के सशस्त्र बलों का एक प्रमुख स्तंभ बन गई है और इसने देश के इस विश्वास को मजबूत किया है कि वह अपने सपनों को हकीकत में बदल सकता है.
उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान का हर इंच क्षेत्र ब्रह्मोस की मारक क्षमता के भीतर है और 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान जो कुछ हुआ वह तो सिर्फ एक 'ट्रेलर' था.
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह फ्लैग ऑफ न केवल उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे (UPDIC) के लिए एक मील का पत्थर है, बल्कि रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के भारत के संकल्प को भी एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा.
11 मई को उद्घाटन की गई इस अत्याधुनिक ब्रह्मोस एयरोस्पेस इकाई में मिसाइल एकीकरण, परीक्षण और अंतिम गुणवत्ता जांच के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. सफल परीक्षण के बाद, मिसाइलों को भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा तैनाती के लिए तैयार किया जाता है.
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे.
VIDEO | “Every inch of Pakistani territory is now within the reach of our BrahMos. What happened in Operation Sindoor was just a trailer. But that trailer itself made Pakistan realise that if India can give birth to it… I think you all understand what I mean to say, " says… pic.twitter.com/JvQzPcNgen
— Press Trust of India (@PTI_News) October 18, 2025