शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

भाजपा का एजेंट बन कर काम कर रही ईडी- कांग्रेस

छत्तीसगढ़ में भाजपा का एजेंट बन कर काम कर रही प्रवर्तन निदेशालय- कांग्रेस

C

CG Khabar

01 मार्च 2025, 02:21 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

ईडी
ईडी

दंतेवाड़ा | संवाददाताः कांग्रेस कार्यालय रायपुर में राजीव गांधी भवन में ईडी के पहुंचने और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की रेकी को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गर्माई हुई है. 


इस बात को लेकर कांग्रेस प्रदेश भर में प्रदर्शन की तैयारी कर रही है और जगह-जगह प्रेस वार्ता भी कर रही है.


कांग्रेस का कहना है कि जितनी भी सुरक्षा एजेंसीज हैं, वे सभी भाजपा का एजेंट बन कर काम कर रही हैं. ईडी पूरी तरह से तांडव कर रही रही है.


दंतेवाड़ा में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी ने बयान जारी कर कहा कि अब जिला पुलिस को भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की रेकी में लगा दिया है. 


आखिर उनका गुनाह क्या है? राज्य की पुलिस कुछ भी कर रही है. वहीं रायपुर के राजीव भवन कार्यालय में ईडी घुस गई.


3 मार्च को ईडी कार्यालय का घेराव
प्रेसवार्ता के दौरान दंतेवाड़ा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस नेता तूलिका कर्मा ने कहा कि आज तक किसी भी दल के कार्यालय में इस तरह से किसी एजेंसी ने दस्तक नहीं दी है.


इसी के प्रतिकार स्वरूप 3 मार्च को ईडी कार्यालय का घेरावा किया जाएगा. प्रेस वार्ता से पहले दर्जनों कांग्रेसी कार्यकताओं ने सीएम साय का बीच सडक़ पर पुतला दहन किया. 


कार्यकर्ताओं ने जमकर केंद्र और राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की. 
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP