रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

धनखड़ बोले: 'इस्तीफे के वक्त बीमार नहीं था, केवल सेहत को दी प्राथमिकता'

C

CG Khabar

27 फ़र. 2026, 05:37 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

जगदीप धनखड़
जगदीप धनखड़

जयपुर । डेस्क: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने इस्तीफे को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण दिया है. गुरुवार (26 फरवरी, 2026) को राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर में उन्होंने कहा कि उन्होंने इस्तीफा देते समय कभी भी खुद के बीमार होने का दावा नहीं किया था. 


धनखड़ ने जोर देकर कहा, "मैंने केवल इतना कहा था कि मैं अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहा हूँ, जो कि हर व्यक्ति को करनी चाहिए. पहला सुख निरोगी काया होता है और मैंने कभी अपने स्वास्थ्य की अनदेखी नहीं की."

विज्ञापन


यह बयान उस समय आया जब पूर्व उपराष्ट्रपति कांग्रेस सांसद राहुल कस्वां के आवास पर एक 'व्यक्तिगत यात्रा' पर पहुंचे थे. वहां उन्होंने पूर्व सांसद राम सिंह कस्वां के स्वास्थ्य का हालचाल जाना. 


गौरतलब है कि 21 जुलाई, 2025 को अपने कार्यकाल के बीच में ही अचानक इस्तीफा देकर धनखड़ ने सबको चौंका दिया था. उस समय उन्होंने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में चिकित्सीय सलाह का पालन करने की बात कही थी. 


संसद सत्र के दौरान आए इस अचानक इस्तीफे पर विपक्ष ने कई सवाल उठाए थे और सरकार के साथ तनाव की अटकलें भी लगाई गई थीं. राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं ने इस चुप्पी पर सवाल उठाए थे, लेकिन अब धनखड़ ने साफ किया है कि उनका कदम पूरी तरह से स्वास्थ्य के प्रति सचेत होने का निर्णय था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP