शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

C

CG Khabar

20 फ़र. 2025, 01:03 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

देवेंद्र यादव
देवेंद्र यादव

रायपुर | संवाददाता: भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. वे पिछले साल 17 अगस्त से जेल में बंद थे. दो बार के विधायक देवेंद्र यादव अगले 24 घंटे में रिहा हो सकते हैं.


गौरतलब है कि पिछले साल 10 जून को बलौदा बाज़ार में कलेक्टर और एसपी कार्यालय जलाने के मामले में  एफआईआर दर्ज़ किया गया था.


देवेंद्र यादव के ख़िलाफ़ आरोप है कि उन्होंने आग लगाने वाली भीड़ को भड़काने वाला भाषण दिया था.


इस मामले में बलौदा बाज़ार पुलिस ने अगस्त में देवेंद्र यादव को गिरफ़्तार किया था.


क्या था मामला

पिछले साल 15 मई 2024 की रात बलौदा बाज़ार ज़िले के गिरौधपुरी से लगे एक इलाके में धार्मिक प्रतीक जैतखाम को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था.


इसके विरोध में 10 जून को सतनामी समाज के हजारों लोग कलेक्टोरेट के पास दशहरा मैदान में प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए थे.


जैतखाम क्षतिग्रस्त करने के मामले में तीन लोगों के गिरफ्तार किया गया था, लेकिन लोगों का आरोप था कि पकड़े गए लोग असली आरोपी नहीं हैं. पुलिस जानबूझकर दोषियों को बचा रही है.


इसी बात को लेकर 10 जून को प्रदर्शन हुआ, जिसमें उग्र भीड़ ने कलेक्टर, एसपी, पंचायत समेत कई सरकारी कार्यालयों और वाहनों में आग लगा दी थी.


इसके बाद ज़िले के कलेक्टर और एसपी का तबादला किया गया था. बाद में दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP