बच्चों के जन्म पर माता-पिता को सब्सिडी देगा चीन
दिल्ली | डेस्कः दुनिया की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश चीन में अब बच्चों के जन्म पर सरकार सब्सिडी के रूप में माता-पिता को सहायता देगी.
दरअसल चीन अपने देश में घटती जन्मदर के संकट का सामना कर रहा है. इससे निजात पाने के लिए चीनी सरकार ने एक से अधिक बच्चे के जन्म देने वाले परिवार पर सब्सिडी देने का एलान किया है.
चीन अब तीन साल से कम उम्र के बच्चों के लिए माता-पिता को 500 डॉलर प्रति बच्चे की सालाना सब्सिडी देगा. यह सब्सिडी तीन बच्चों पर 1500 डॉलर तक ली जा सकती है.
चीन में जन्म दर बढ़ाने के लिए इस नीति की घोषणा की गई है. चीन की इस नीति से करीब 2 करोड़ परिवारों को अपने बच्चों के पालन पोषण में मदद मिलेगी.
जन्म दर को बढ़ाने के लिए करीब एक दशक पहले ही चीन एक बच्चे के जन्म देने की नीति को ख़त्म कर चुका है. इसके बाद भी जन्म दर में गिरावट जारी है.