शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायगढ़ में तेज रफ्तार वाहन ने मजदूर को कुचला

C

CG Khabar

25 जन. 2026, 01:46 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में स्थानीय मजदूर की मौत हो गई. बीती रात करीब 8 बजे खम्हार गांव के बाजारडांड़ पारा के निकट एक अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए पैदल घर लौट रहे एक ग्रामीण मजदूर को अपनी चपेट में ले लिया. 


इस भीषण टक्कर में पीड़ित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.


मृतक की पहचान ललित विश्वकर्मा निवासी ऊंकाडांड़, खम्हार के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, ललित दिनभर मजदूरी करके थकान मिटाने घर की ओर पैदल ही जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. 


टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उनकी जान बच नहीं पाई. हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों में भारी आक्रोश और शोक की लहर दौड़ गई. परिजन और गांववाले सदमे में हैं, क्योंकि ललित ही परिवार की एकमात्र कमाई का सहारा थे.


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और जांच शुरू कर दी है. अज्ञात वाहन चालक अभी फरार है, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP