शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

कांकेर: अब व्हाट्सऐप पर 'Hi' लिखकर पुलिस में दर्ज करा सकेंगे शिकायत

C

CG Khabar

17 मार्च 2026, 01:28 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

Police van
Police van

कांकेर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिसिंग को और अधिक पारदर्शी और हाईटेक बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने रविवार को व्हाट्सऐप आधारित एक विशेष शिकायत पोर्टल लॉन्च किया, जिसके जरिए अब आम नागरिकों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. 


'स्मार्ट पुलिसिंग' की दिशा में बढ़ते हुए इस कदम के तहत नागरिक अब अपने मोबाइल फोन से ही 94791-55125 नंबर पर मात्र 'Hi' या 'नमस्ते' भेजकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, उसकी प्रगति ट्रैक कर सकते हैं और समाधान के बाद अपनी प्रतिक्रिया भी दे सकते हैं.

विज्ञापन


यह पूरी व्यवस्था एक एआई आधारित डैशबोर्ड से जुड़ी है, जो न केवल शिकायतों की निगरानी करेगा बल्कि समय सीमा के भीतर उनके गुणवत्तापूर्ण निराकरण को भी सुनिश्चित करेगा. 


पोर्टल पर मैसेज भेजने के बाद नागरिकों को शिकायत दर्ज करने या स्थिति जानने के दो विकल्प मिलते हैं. 


प्रत्येक शिकायत के लिए एक यूनिक नंबर जेनरेट होगा, जिससे उसकी ट्रैकिंग आसान होगी. 


पुलिस प्रशासन के अनुसार, इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का उद्देश्य जवाबदेही तय करना और पुलिस सेवाओं को सीधे जनता की पहुंच में लाना है. निराकरण के बाद फीडबैक की सुविधा से पुलिस को अपनी सेवा वितरण में सुधार करने में मदद मिलेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

2 घंटे पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

22 घंटे पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

एक दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

एक दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP