शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

जशपुर: तेज रफ्तार बाइक ने ली 15 वर्षीय किशोर की जान

C

CG Khabar

15 फ़र. 2026, 03:34 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

जशपुरनगर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर इलाके में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने दो किशोरों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई.


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सुमित बरवा (15 वर्ष) शुक्रवार शाम करीब 7 बजे अपने दोस्त आयुष भगत के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था. दोनों अभी मिर्जापुर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने लापरवाही और अत्यधिक गति से वाहन चलाते हुए उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. 


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुमित सड़क पर काफी दूर जा गिरा और गंभीर चोटें आने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.


हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. 


घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 


पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. फरार आरोपी की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP