सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

हाथियों की मौत पर छत्तीसगढ़ HC सख्त, राज्य सरकार से मांगा जवाब

C

CG Khabar

09 अप्रै. 2026, 01:44 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में बिजली की चपेट में आने से हाथियों और अन्य वन्यजीवों की लगातार हो रही मौतों पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है. मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को जवाबदेह ठहराया और वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को विस्तृत हलफनामा पेश करने का निर्देश दिया है.


कोर्ट में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2026 में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से वन्यजीवों की मौत की कई हृदयविदारक घटनाएं सामने आई हैं. 

विज्ञापन


याचिकाकर्ता नितिन सिंघवी ने अदालत को बताया कि फसलों की सुरक्षा के लिए लगाए गए अवैध बिजली के बाड़ और शिकारियों द्वारा बिछाए गए 'लाइव-वायर ट्रैप' न केवल जानवरों बल्कि इंसानों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहे हैं. 


हाल ही में सारंगढ़-बिलाइगढ़ और मैनपाट में बिजली के करंट की चपेट में आने से ग्रामीणों की भी जान गई है.


अदालत ने इन घटनाओं को वन और बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही मानते हुए सरकार से पूछा है कि इन मौतों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई की गई है. 


साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक ठोस रोडमैप की मांग की गई है. राज्य सरकार को इस मामले में 5 मई, 2026 को होने वाली अगली सुनवाई से पहले अपना जवाब दाखिल करना होगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

3 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

3 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

4 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

5 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

5 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP