रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में कोरोना 100 के करीब

C

CG Khabar

14 जून 2025, 02:19 PM 2 मिनट में पढ़ें 5

कोरोना मरीज
कोरोना मरीज

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना के 99 मामले सामने आ चुके हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड 19 डैशबोर्ड के अनुसार छत्तीसगढ़ में कोरोना के 50 एक्टिव मरीज हैं तथा 49 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं. छत्तीसगढ़ में कोरोना के एक्टिव मरीज शुक्रवार की तुलना में शनिवार को 8 बढ़े हैं वहीं, स्वस्थ्य होने वाले मरीज शुक्रवार की तुलना में शनिवार को 4 बढ़े हैं.


छत्तीसगढ़ में कोरोना ने भयावह रूप तो नहीं लिया है लेकिन इसके मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. अभी तक छत्तीगढ़ में एक ही मरीज को आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा है तथा किसी की मृत्यु नहीं हुई है.

विज्ञापन


जिन 50 मरीजों का ईलाज़ चल रहा है उनमें से 41 मरीज होम आइसोलेशन में हैं. 6 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है तथा 1 मरीज आईसीयू में भर्ती है.


अब तक रायपुर के अलावा बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, बालोद, महासमुंद व बेमेतरा में ही मरीज मिले थे. शुक्रवार को सरगुजा और दंतेवाड़ा जिले में भी 1-1 मरीज मिले हैं. बाकी के 24 जिलों में कोरोना के मरीजों की संख्या शून्य हैं. सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर में हैं.


छत्तीसगढ़ तथा पूरे भारत में कोविशील्ड और कोवैक्सिन व्यापक रूप से उपयोग किये गये हैं, और ये नये वैरिएंट्स के खिलाफ भी कुछ हद तक सुरक्षा प्रदान करते हैं. केन्द्र सरकार के कोविड डैशबोर्ड के अनुसार 19 जून 2024 तक छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन के 4 करोड़ 91 लाख 67 हज़ार 939 डोज लग चुके हैं. 


वर्तमान में भारत और विश्व में JN.1 वैरिएंट प्रमुख रूप से फैल रहा है, जो ओमिक्रॉन का एक उप-वैरिएंट है. इसके अलावा, NB.1.8.1 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 'वैरिएंट अंडर मॉनिटरिंग' (VUM) के रूप में चिह्नित किया है, जो मई 2025 तक वैश्विक स्तर पर 10.7 फीसदी में पाया गया है.


स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी बनाए रखने और नियमित रूप से हाथ धोने जैसे नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP