रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

CBSE मूल्यांकन गड़बड़ी पर विपक्ष हमलावर, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा

C

CG Khabar

25 मई 2026, 07:28 PM 4 मिनट में पढ़ें 2

राहुल गांधी
राहुल गांधी

नई दिल्ली । डेस्क: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की परीक्षा के मूल्यांकन और ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) को लेकर देश भर में भारी विवाद खड़ा हो गया है. तकनीकी गड़बड़ियों, उत्तर पुस्तिकाओं के कथित रूप से बदलने और भारी-भरकम री-इवैल्यूएशन फीस के आरोपों के बीच अब इस मामले ने बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश सहित समूचे विपक्ष ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है.

मोदी-प्रधान की जोड़ी ने एक और संस्था को धांधली का प्रतीक बना दिया।

दशकों में पहली बार CBSE बोर्ड परीक्षा पर इतने गंभीर सवाल उठे हैं। 18.5 लाख बच्चों ने परीक्षा दी - और एक हफ़्ते से OSM, ग़लत मार्किंग और जाँच की गड़बड़ी की शिकायतें अनसुनी पड़ी हैं और शिक्षा मंत्री अपनी कुर्सी से…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 25, 2026

विज्ञापन

यह विवाद तब शुरू हुआ जब वेदांत श्रीवास्तव नाम के एक छात्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर दावा किया कि री-इवैल्यूएशन के दौरान उसे जो फिजिक्स की उत्तर पुस्तिका दिखाई गई, वह उसकी थी ही नहीं और उसमें लिखावट किसी और की थी. छात्र ने अपनी बात के समर्थन में अंग्रेजी और कंप्यूटर साइंस की कॉपियों के साथ फिजिक्स की कॉपी के स्क्रीनशॉट भी साझा किए.

छात्र का आरोप है कि डिजिटलाइजेशन के दौरान कॉपियों की अदला-बदली हुई है. इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर छात्र को ट्रोल भी किया गया और उसके अकाउंट के रीजन में 'पाकिस्तान' दिखने पर उसे निशाना बनाया गया, जिस पर उसके भाई ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक तकनीकी खराबी (ग्लिच) के कारण हुआ था.

Please help amplify this issue so that no other student has to suffer because of administrative negligence.@cbseindia29 @EduMinOfIndia @dpradhanbjp #cbsestudents #fraud#CBSE #CBSEClass12 #OSM #CBSEresults #CBSE2026 #fraud
— VEDANT (@VEDANTSHRIV17) May 23, 2026

इस मामले में छात्र का बचाव करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और उसके समर्थकों पर तीखा हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि दशकों में यह पहली बार है जब सीबीएसई जैसी संस्था की परीक्षाओं पर सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि न्याय की गुहार लगाने वाले 17 साल के छात्र को मदद देने के बजाय सत्ता पक्ष के आईटी सेल द्वारा प्रताड़ित किया गया और उसे 'राष्ट्रविरोधी' तथा 'डीप स्टेट' का हिस्सा बताया गया.

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि इस जोड़ी ने एक और प्रतिष्ठित संस्थान को धांधली का प्रतीक बना दिया है.

दूसरी तरफ, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम की वजह से छात्रों को धुंधली कॉपियां दिखी हैं और इस अव्यवस्था के कारण कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 88 फीसदी से घटकर 85 फीसदी पर आ गया है.

वहीं, 'आप' नेता अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि नीट (NEET) के बाद अब सीबीएसई की इस नाकामी ने लाखों छात्रों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है. उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग की और छात्रों को मानसिक तनाव देने के लिए केंद्र को आड़े हाथों लिया.

छात्रों ने री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर 1 रुपये से लेकर 70,000 रुपये तक की अजीबोगरीब फीस दिखने, सर्वर क्रैश होने और पेमेंट फेल होने की भी शिकायतें दर्ज कराई हैं. देशव्यापी आक्रोश के बाद, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस मामले में हस्तक्षेप किया है.

इसके बाद सीबीएसई ने आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है और गलत तरीके से वसूली गई फीस को वापस करने का आश्वासन दिया है. साथ ही, बोर्ड ने इस तकनीकी गड़बड़ी को सुधारने के लिए आईआईटी-मद्रास और आईआईटी-कानपुर के विशेषज्ञों की मदद लेने का फैसला किया है.

I am a CBSE Class 12 student.

After receiving unexpectedly low marks in Physics, we applied for photocopies of my answer sheets through the CBSE reevaluation process.

Today we received the copies.

And I am shattered because the Physics answer sheet uploaded by CBSE is not mine
— VEDANT (@VEDANTSHRIV17) May 23, 2026

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP