घर लौटे 'हीमैन' धर्मेन्द्र
मुंबई । डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से बुधवार सुबह घर लौट आये हैं. उन्हें तीन हफ्ते पहले सांस लेने में दिक्कत होने पर तथा निमोनिया के ईलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
बीबीसी हिन्दी के यह पूछने पर कि क्या धर्मेंद्र की हालत अब भी नाज़ुक है या पहले से बेहतर है? इस पर डॉक्टर समदानी ने सिर्फ़ इतना कहा कि "इससे ज़्यादा मैं कुछ नहीं बता सकता और उन्हें ले जाने का फ़ैसला परिवार वालों का था."
हालांकि, डॉक्टर के जवाब से यह पता नहीं चला है कि वे पूर्णरूप से स्वस्थ्य हो गये हैं कि नहीं. लेकिन, डॉक्टर के जवाब से इस बात का पता चलता है कि डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी नहीं दी है बल्कि घर वाले उन्हें ले गये हैं.
गौरतलब है कि दो दिन पहले धर्मेन्द्र के निधन की खबर फैल गई थी जिस पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी तथा बेटी ईशा देओल ने नाराजगी जाहिर की थी.
धर्मेन्द्र को देखने सलमान खान तथा गोविंदा भी अस्पताल गये थे.