रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी

C

CG Khabar

28 अग. 2025, 05:52 PM 3 मिनट में पढ़ें 1

मोदी और मां
मोदी और मां

नई दिल्ली । डेस्क: बिहार में चुनावी माहौल के बीच सियासी तापमान चरम पर पहुंच गया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के 'वोटाधिकार यात्रा' के दौरान दरभंगा में आयोजित इंडिया गठबंधन की एक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है. 


गुरुवार को हुई इस घटना ने सियासी हलकों में हंगामा मचा दिया है.

विज्ञापन


राष्ट्रीय समाचार माध्यमों के अनुसार, इंडिया गठबंधन की सभा में कांग्रेस का झंडा थामे एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. 


इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, हालांकि इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है. 


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि दरभंगा में कांग्रेस और राजद की वोटाधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई.


दरभंगा पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी कि इस मामले में सिमरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. 


उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की. 


सूत्रों के मुताबिक, इस घटना के लिए राहुल गांधी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है. बीजेपी ने कांग्रेस से माफी की मांग की है.


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर 'कलंक' करार दिया. 


उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "दरभंगा में कांग्रेस और राजद के मंच से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माता जी के खिलाफ जिस तरह की अभद्र और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारे लोकतंत्र को भी कलंकित करता है. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति निम्नतम स्तर पर पहुंच गई है. वे इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे कि एक गरीब मां का बेटा पिछले 11 सालों से प्रधानमंत्री के पद पर है और उनके नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है."


शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए से लेकर आज तक, गांधी परिवार ने मोदी जी के खिलाफ नफरत फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. लेकिन अब उन्होंने शालीनता की सारी हदें पार कर दी हैं. यह हर मां और हर बेटे का अपमान है, जिसके लिए 140 करोड़ देशवासी उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे."


बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां के खिलाफ की गई गाली-गलौज ने अश्लीलता की सारी सीमाएं लांघ दी हैं." उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से माफी मांगने की मांग की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP